लदाख

📅 Published: January 24, 2024
← Back to Info Pages

लद्दाख उत्तरी भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में स्थित है। यह भारत के सबसे विरल जनसंख्या वाले भागों में से एक है। सीमावर्ती स्थिति के कारण सामरिक दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। लद्दाख, उत्तर-पश्चिमी हिमालय के पर्वतीय क्रम में आता है, जहाँ का अधिकांश धरातल कृषि योग्य नहीं है।

  • वृहद हिमालय पर्वत नृजातीय, सांस्कृतिक और भौतिक दृष्टि से एक विशाल विभाजक है, जो पूर्वोत्तर की ओर कम जनसंख्या वाले राज्य लद्दाख (जिसे कभी - कभी छोटी तिब्बत भी कहते हैं) को बाँटता है।
  • पूर्व में लेह के आसापास के निवासी मुख्यतः तिब्बती पूर्वजों और भाषा (लद्दीखी) वाले बौद्ध हैं, लेकिन पश्चिम में कारगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः मुस्लिम है और इस्लाम की शिया शाखा की है।
  • लद्दाख में खेती सिंधु, श्योक और सुरु नदियों की घाटियों जैसी कुछ मुख्य घाटियों में ही सीमित है।
  • यहाँ पर छोटे - छोटे सिंचित भूखंडों में जौ, कुटु, शलजम और सरसों की खेती की जाती है।
  • 1970 में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा परिचित कराए गए पौधों के कारण कई बाग़ और सब्ज़ियों के खेत अब लद्दाख में पनप गए हैं।
  • चरागाहों में याक का पालन प्रोत्साहित किया जा रहा है।
  • लद्दाख में कश्मीरी बकरियों का पालन होता है, जिससे पश्मीना मिलता है और यह बढ़िया क़िस्म के शाल आदि वस्त्र बनाने के काम आता है।
  • लद्दाख का विश्व प्रसिद्ध गोम्पा उत्सव जून महीने में मनाया जाता है।
राजधानीलेह
राजभाषा(एँ)तिब्बती, लद्दाख़ी, हिन्दी (आधिकारिक)
स्थापना31 अक्तूबर, 2019
जनसंख्या2,74,289 (2011)
| घनत्व4.6 कि.मी. (12 वर्गमील) /वर्ग किमी
क्षेत्रफल59146 कि.मी. (22,836 वर्गमील)
भौगोलिक निर्देशांक34°10′12″N 77°34′48″E
ज़िले02
उच्च न्यायालयजम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय
उपराज्यपालराधाकृष्ण माथुर
वाहन पंजीकरणटीबीए (TBA)