सजीवों के लक्षण #8211; (1) जीवों को जीवद्रव्य के निर्माण, वृद्धि एवं विकास के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। (2) श्वसन क्रिया में अधिकांश जीव वायुमण्डल से ली गयी ऑक्सीजन द्वारा कार्बोहाइड्रेट, वसा तथा प्रोटीन का ऑक्सीकरण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालते हैं। (3) सभी जीवधारियों में एक निश्चित जीवन चक्र का अनुसरण करते हैं, जिसमें जन्म, विकास, प्रजनन, वृद्धावस्थआ तथा मृत्यु सम्मिलित होती है। (4) सभी जीव अपने जैसे जीव पैदा करते हैं, अर्थात् इनमें प्रजनन होता है। (5) सभी जीवधारी विभिन्न उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप विभिन्न प्रकार के अनावश्यक एवं हानिकारक पदार्थ निष्कासित करते हैं।
answered Jul 24, 2023 at 11:22