एन्जाइम की क्रियाशीलता का संदमन #8211; (1) एन्जाइम की क्रियाशीलता को प्रतिस्पर्धात्मक, अप्रतिस्पधात्मक तथा फीडबैक नामक संदमक संदमित कर सकते हैं। (2) प्रतिस्पर्धात्मक संदमन में क्रियाधार के समान संरचना वाले पदार्थ एन्जाइम के सक्रिय स्थल पर संयुक्त हो जाते हैं और एन्जाइम की क्रियाशीलता संदमित करते हैं। (3) फीडबैक संदमन में (Feedback inhibition) एन्जाइम द्वारा उत्प्रेरित अभिक्रिया का उत्पाद पूर्व चरण को अवरोधित करता है। (4) फीडबैक संदमन को एलोस्टेरिक मोडुलेशन (allosteric modulation) भी कहते हैं।
answered Jul 24, 2023 at 11:22