जावा मानव (होमो इरेक्टस इरेक्टस) [Java Man (Homo erectus erectus)] क्या है?

Asked Jul 24, 2023 Modified Jul 24, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jul 24, 2023 at 11:22
1 Answer
0
जावा मानव (होमो इरेक्टस इरेक्टस) [Java Man (Homo erectus erectus)] #8211; (1) जावा मानव का विकास मध्य प्लीस्टोसीन युग में लगभग 6,00,000 वर्ष पूर्व हुआ था। (2) जावा मानव का जीवाश्म जावा के त्रिनिल नामक स्थान से प्राप्त हुआ। जावा मानव के जीवाश्म की खोज डुबॉइस (Dubois) नामक वैज्ञानिक ने की थी। (3) जावा मानव को होमो इरेक्टस इरेक्टस (Homo erectus erectus) नाम मेयर (Mayer; 1950) नामक वैज्ञानिक ने दिया था। (4) जावा मानव के जबड़े बड़े तथा भारी लेकिन आधुनिक मानव के लगभग समान थे। (5) जावा मानव की कपाल क्षमता लगभग 940 घन सेमी थी। (6) जावा मानव की औसत शारीरिक लम्बाई 170 सेमी तथा भार 70 किग्रा था। (7) जावा मानव ने सबसे पहले आग का उपयोग भोजन पकाने तथा अपनी रक्षा करने तथा शिकार करने के किया था।
answered Jul 24, 2023 at 11:22

Your Answer