निएन्डरथल मानव (होमो सेपियन्स निएन्डरथेलेन्सिस) [Neanderthal Man (Homo sapiens neanderthalensis)] क्या है?

Asked Jul 24, 2023 Modified Jul 24, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jul 24, 2023 at 11:22
1 Answer
0
निएन्डरथल मानव (होमो सेपियन्स निएन्डरथेलेन्सिस) [Neanderthal Man (Homo sapiens neanderthalensis)] #8211; (1) जर्मनी में स्थित निएन्डर नामक घाटी से 1856 में सी फूलरॉट (C Fuhlrott) नामक वैज्ञानिक ने निएन्डरथल मानव को जीवाश्म प्राप्त किया था। निएन्डरथल मानव के जिवाश्म को सबसे पुराना जीवाश्म माना जाता हैं। (2) निएन्डरथल मानव का विकास पृथ्वी पर लगभग 1,50,000 वर्ष पूर्व हुआ था और लगभग 25000 वर्ष पहले निएन्डरथल मानव पृृथ्वी से विलुप्त हो गए। (3) निएन्डरथल मानव की कपाल गुहा का आयतन 1450 घन सेमी था। (4) निएन्डरथल मानव सर्वाहारी जो माँस एवं फल दोनों का सेवन करते थे और निएन्डरथल मानव ने आग का प्रयोग खाना पकाने व खुद को गर्म रखने के लिए करते थे अर्थात ये आग के फायदे व नुकसान को भलि-भाँति जानते थे। (5) निएन्डरथल मानव को वास्तविक मनुष्य के रूप में माना जाता था, और निएन्डरथल मानव हथियार बनाना भी जानते थे जिससे वह शिकार व खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग करते थे।।
answered Jul 24, 2023 at 11:22

Your Answer