| क्र0सं0 | जैवमण्डल रिजर्व का नाम | विवरण (क्षेत्रफल वर्ग किमी.) |
| 1 | नीलगिरी (तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक) | क्षेत्रफल ः 5520 इसमें मुदुमलाई, मुकुर्ती, नागरहोल और बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान साथ ही वायनाड और सत्यमंगलम वन्यजीव अभ्यारण्य भी शामिल है। |
| 2 | नंदा देवी (उत्तराखण्ड) | क्षेत्रफल ः 5860 नन्दा देवी भारत के उत्तराखण्ड राज्य में नंदा देवी पर्वत के पास है इसे 2004 में यूनेस्कों द्वारा विश्व धरोहर सूची में चमोली, पिधैरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ शामिल किया गया। |
| 3 | नोकरेक (मेघालय) | क्षेत्रफलः 820 मेघालय राज्य में पश्चिम गारो हिल्स जिले में स्थित है। मई 2009 में युनेस्कों सूची में शामिल किया गया । |
| 4 | मानस (असम) | क्षेत्रफलः2837 मानस असम राज्य में स्थित है। मानस विश्व धरोहर सूची में शामिल है तथा प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत एक राष्ट्रीय उद्यान है। |
| 5 | सुन्दरबन (पश्चिम बंगाल) | क्षेत्रफलः 9360 यह गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र डेल्टा का हिस्सा है। यहाँ केे नरभक्षी बाघ बंगाल टाइगर विश्व भर में प्रसिद्ध है। यूनेस्कों सूची में शामिल हैं। |
| 6 | मन्नार की खाड़ी (भारत व श्रीलंका के बीच) | क्षेत्रफलः10500 यह खाड़ी भारत के दक्षिण-पूर्व छोर और श्रीलंका के पश्चिमी तट के बीच स्थित हैं। |
| 7 | बड़ा निकोबार (अंडमान व निकोबार द्वीप ) | क्षेत्रफलः 885 यह अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणतम बड़े निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। |
| 8 | सिमलीपाल (ओडिशा) | क्षेत्रफलः4374 यह ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध हाथी अभ्यारण्य है। |
| 9 | डिब्रू सैखोवा (असम) | क्षेत्रफलः 5111.5 यह असम राज्य के पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट में स्थित है। यह डिब्रुगढ़ और तिनसुकिया जिले में स्थित है। |
| 10 | दिहांग- दिबांग (अरूणाचल प्रदेश ) | क्षेत्रफलः5111.5 यह रिजर्व तीन जिलों में फैला है। दिबांग घाटी, ऊपरी सियांग और पश्चिमी सियांग। |
| 11 | कंचनजंघा (सिक्किम) | क्षेत्रफलः2619.92 यह उत्तरी और पश्चिमी सिक्किम का हिस्सा है। |
| 12 | पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश) | क्षेत्रफलः 4981.72 यह मध्य भारत के सतपुड़ा श्रृंखला में स्थित है। यह मध्य प्रदेश के तीन जिलों में स्थित है। जो होशंगाबाद, बैतुल और छिंदवाड़ा है। |
| 13 | अगस्त्यमलाई (केरल) | क्षेत्रफलः 3500.08 केरल की अगस्त्यमलाई पहाड़ियों में स्थित है। |
| 14 | अचानकमार-अमरकंटक (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) | क्षेत्रफलः 3835.51 यह मध्य प्रदेश के अन्नूपुर और दिंडोरी जिले में एवम छत्तीगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित है। |