छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की सूची

Asked Jun 02, 2023 Modified Jun 07, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jun 02, 2023 at 12:02
1 Answer
0

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। इस राज्य की राजधानी रायपुर है और इसका उच्च न्यायालय बिलासपुर में है। यह भारत का 26वां राज्य है। छत्तीसगढ़ के उत्तर में उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम में मध्यप्रदेश का शहडोल संभाग, उत्तर-पूर्व में ओडिशा और झारखंड, दक्षिण में तेलंगाना और पश्चिम में महाराष्ट्र राज्य स्थित हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं। छत्तीसगढ़ की विधान सभा में 90 सदस्य हैं। इस राज्य से 11 सदस्य लोक सभा और पांच सदस्य राज्य सभा में जाते हैं।

वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शपथ ग्रहण की तिथि 17 दिसम्बर 2018
प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी
छत्तीसगढ़ का इतिहास:

मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ 01 नवंबर 2000 को भारत का एक नया राज्य बना। छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्र 135,191 वर्ग किमी है जो कि मध्य प्रदेश का सिर्फ 30 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ प्राचीनकाल के दक्षिण कोशल का एक हिस्सा है और इसका इतिहास पौराणिक काल तक पीछे की ओर चला जाता है। पौराणिक काल का कोशल प्रदेश, कालान्तर में उत्तर कोशल और दक्षिण कोशल नाम से दो भागों में विभक्त हो गया था इसी का दक्षिण कोशल वर्तमान छत्तीसगढ़ कहलाता है। इस क्षेत्र के महानदी (जिसका नाम उस काल में चित्रोत्पला था) का मत्स्य पुराण, महाभारत के भीष्म पर्व तथा ब्रह्म पुराण के भारतवर्ष वर्णन प्रकरण में उल्लेख है।

वाल्मीकि रामायण में भी छत्तीसगढ़ के बीहड़ वनों तथा महानदी का स्पष्ट विवरण है। स्थित सिहावा पर्वत के आश्रम में निवास करने वाले श्रृंगी ऋषि ने ही अयोध्या में राजा दशरथ के यहाँ पुत्र्येष्टि यज्ञ करवाया था जिससे कि तीनों भाइयों सहित भगवान श्री राम का पृथ्वी पर अवतार हुआ। राम के काल में यहाँ के वनों में ऋषि-मुनि-तपस्वी आश्रम बना कर निवास करते थे और अपने वनवास की अवधि में राम यहाँ आये थे। इतिहास में इसके प्राचीनतम उल्लेख सन 639 ई० में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्मवेनसांग के यात्रा विवरण में मिलते हैं।

छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री:

वर्तमान में छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल हैं। भूपेंद्र बघेल ने 17 दिसम्बर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी थे।

वर्ष 2000 से अब तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की सूची:

मुख्यमंत्री का नाम पदमुक्ति पदमुक्ति दल/राजनीतिक पार्टी
अजीत जोगी 01 नवम्बर 2000 07 दिसम्बर 2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रमन सिंह 07 दिसम्बर 2003 16 दिसम्बर 2018 भारतीय जनता पार्टी
भूपेंद्र बघेल 17 दिसम्बर 2018 पदस्थ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
answered Jun 07, 2023 at 05:28

Your Answer