मिजोरम के मुख्यमंत्री की सूची

Asked Jun 02, 2023 Modified Jun 07, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jun 02, 2023 at 12:10
1 Answer
0

मिज़ोरम भारत के सात उत्तर-पूर्वी राज्यों में से एक है। यहाँ की राजधानी आईजोल है। राज्य की सीमाएं पूर्व और दक्षिण से म्यांमार, पश्चिम में बांग्लादेश, उत्तर में मणिपुर, असम और त्रिपुरा के राज्यों से लगती हैं। साल 2001 में राज्य की जनसँख्या लगभग 8,90,000 थी। मिजोरम में साक्षरता का दर भारत में सबसे ज्यादा 91.03% है। मिज़ोरम फ़रवरी, 1987 को भारत का 23वां राज्य बना था।

वर्तमान मुख्यमंत्री जोरामथांगा
राजनीतिक दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ)
शपथ ग्रहण की तिथि 15 दिसम्बर 2018
प्रथम मुख्यमंत्री एल. चल छंगा
मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री:

मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री जोरामथांगा हैं। जोरामथांगा ने 15 दिसम्बर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मिजोरम के प्रथम मुख्यमंत्री एल. चल छंगा थे।

वर्ष 1972 से अब तक मिजोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची:

मुख्यमंत्री का नाम पदमुक्ति पदमुक्ति दल/राजनीतिक पार्टी
एल. चल छंगा 03 मई 1972 10 मई 1977 मिजो यूनियन
राष्ट्रपति शासन (11 मई 1977 से 01 जून 1978 तक)
तेन्फुंगा सैलियो 02 जून 1978 10 नवम्बर 1978 मिजो पीपलस कांफ्रेंस
राष्ट्रपति शासन (10 नवम्बर 1978 से 08 मई 1979 तक)
तेन्फुंगा सैलियो 08 मई 1979 04 मई 1984 मिजो पीपलस कांफ्रेंस
पु. ललथनहवला 05 मई 1984 20 अगस्त 1986 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पु लल्डेन्गा 21 अगस्त 1986 07 सितम्बर 1988 मिजो नेशनल फ्रंट
राष्ट्रपति शासन (07 सितम्बर 1988 से 24 जनवरी 1989 तक)
पु. ललथनहवला 24 जनवरी 1989 03 दिसम्बर 1998 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पु ज़ोरमथंगा 03 दिसम्बर 1998 11 दिसम्बर 2008 मिजो नेशनल फ्रंट
लाल थान्हावला 11 दिसम्बर 2008 11 दिसम्बर 2013 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
लाल थान्हावला 11 दिसम्बर 2013 12 दिसम्बर 2018 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जोरामथांगा 15 दिसम्बर 2018 वर्तमान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
answered Jun 07, 2023 at 05:28

Your Answer