सिक्किम के मुख्यमंत्री की सूची

Asked Jun 02, 2023 Modified Jun 07, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jun 02, 2023 at 12:10
1 Answer
0

सिक्किम सामान्य ज्ञान: सिक्किम देश का एक पूर्वोत्तर राज्य है और इसकी राजधानी गंगटोक है। गंगटोक सिक्किम का सबसे बड़ा शहर है। गंगटोक शहर राज्य के दक्षिण-पूर्व इलाके में 5,500 फीट की उंचाई पर शिवालिक की पहाडि़यों पर स्थित है। भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य और सबसे कम आबादी वाला राज्य है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित सिक्किम के दक्षिण में पश्चिम बंगाल है और यह अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा दक्षिण-पूर्व में भूटान के साथ, पश्चिम में नेपाल के साथ और उत्तर-पूर्व में चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के साथ साझा करता है।

अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं।

वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग
राजनीतिक दल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
शपथ ग्रहण की तिथि 27 मई 2019
प्रथम मुख्यमंत्री काजी लेन्डुप दोरजी

सिक्किम का इतिहास: सिक्किम का एक खास राजनीतिक अतीत है जिसमें कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं जो आदिवासी शासकों, ब्रिटिश सत्ता और इस राज्य के भारत में शामिल होने से संबंधित हैं। 17वीं सदी में लेपाचाओं के यहां हमले और सत्ता हासिल करने के पहले इस राज्य में मोन, नाओंग और चांग का शासन था। उस समय में सिक्किम में राजशाही थी और यहां का सबसे प्रमुख साम्राज्य चोग्याल था जो निर्विवाद रुप से यहां के शासक थे।

जब ब्रिटिश भारत में आए तब सिक्किम के राजवंश से उनका सिक्किम के लिए खतरा बनते जा रहे नेपालियों और भूटानियों के विरुद्ध मिलकर लड़ने का गठबंधन हुआ। सन् 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद सिक्किम भारत के अधीन एक संरक्षित राज्य बन गया और भारत ने इसकी रक्षा, विदेश संबधों और रणनीतिक संपर्क की जिम्मेदारी ले ली।

सिक्किम में सन् 1975 के पहले पांच चुनाव आयोजित किए गए। यहां की विधान सभा में 32 सदस्य होते हैं जो कि चुनावों के ज़रिए चुने जाते हैं। 1975 से सिक्किम में अब तक पाँच मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के काजी लेन्डुप दोरजी इस राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे। प्रेम सिंह तमांगराज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 27 मई 2019 को पद संभाला था। यहां आप जान सकते हैं कि सिक्किम में कब से कब तक कौन मुख्‍यमंत्री रहे हैं।

वर्ष 1975 से अब तक सिक्किम के मुख्यमंत्रियों की सूची:

मुख्यमंत्री का नाम पद ग्रहण पद मुक्त राजनीतिक दल
काजी लेन्डुप दोरजी 16 मई 1975 18 अगस्त 1979 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन (18 अगस्त 1979 से 18 अक्टूबर 1979)
नर बहादुर भंडारी 18 अक्टूबर 1979 11 मई 1984 सिक्किम जनता परिषद
बी॰ बी॰ गुरुंग 11 मई 1984 25 मई 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन (25 मई 1984 से 08 मार्च 1985)
नर बहादुर भंडारी 08 मार्च 1985 17 जून 1994 सिक्किम संग्राम परिषद
संचमान लिम्बू 17 जून 1994 12 दिसम्बर 1994 सिक्किम संग्राम परिषद
पवन कुमार चामलिंग 12 दिसम्बर 1994 27 मई 2019 सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट
प्रेम सिंह तमांग 27 मई 2019 पदस्थ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
answered Jun 07, 2023 at 05:28

Your Answer