उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की सूची

Asked Jun 02, 2023 Modified Jun 07, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jun 02, 2023 at 11:20
1 Answer
0

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री (2000-2023):

उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान: उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण 9 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन 2000 से 2006 तक यह उत्तराञ्चल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया।

उत्तराखण्ड की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था।

वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
शपथ ग्रहण की तिथि 02 जुलाई 2021
प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानन्द स्वामी

उत्तराखण्ड के वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हैं जो कि 10 मार्च 2021 से इस पद पर आसीन हैं। उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानन्द स्वामी थे। उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री, उत्तर भारत के राज्य उत्तराखण्ड का प्रमुख होता होता है। इस राज्य में अब तक 7 मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिनमे से चार भारतीय जनता पार्टी से व शेष तीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं। आइये जानते है सन 2000 से अब तक कौन-कौन उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री रहा:-

सन 2000 से अब तक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची:

क्रमांक मुख्यमंत्री का नाम पदभार ग्रहण पदमुक्ति दल/राजनीतिक पार्टी
1. नित्यानन्द स्वामी 09 नवम्बर 2000 29 अक्तूबर 2001 भारतीय जनता पार्टी
2. भगत सिंह कोश्यारी 30 अक्तूबर 2001 01 मार्च 2002 भारतीय जनता पार्टी
3. नारायण दत्त तिवारी 02 मार्च 2002 07 मार्च 2007 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4. भुवन चन्द्र खण्डूरी 08 मार्च 2007 23 जून 2009 भारतीय जनता पार्टी
5. रमेश पोखरियाल निशंक 24 जून 2009 10 सितम्बर 2011 भारतीय जनता पार्टी
- भुवन चन्द्र खण्डूरी 10 सितम्बर 2011 13 मार्च 2012 भारतीय जनता पार्टी
6. विजय बहुगुणा 13 मार्च 2012 31 जनवरी 2014 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7. हरीश रावत 01 फ़रवरी 2014 17 मार्च 2017 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8. त्रिवेन्द्र सिंह रावत 18 मार्च 2017 09 मार्च 2021 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
9. तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021 01 जुलाई 2021 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
9. पुष्कर सिंह धामी 02 जुलाई 2021 अब तक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
answered Jun 07, 2023 at 05:28

Your Answer