भारत के वित्त मंत्री की सूची

Asked Jul 17, 2023Modified Jul 17, 2023Viewed 0 times
0
Jul 17, 2023
1 Answer
0

वित्त मंत्रालय (भारत):

वित्त मंत्रालय भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है। सम्पूर्ण देश की अर्थव्यवस्था का संचालन वित्त मंत्रालय द्वारा ही किया जाता है। भारत का वित्त मंत्रालय विभिन्न विभागों से मिलकर बना है जिनमें: आर्थिक कार्य विभाग, व्यय विभाग, राजस्व विभाग, वित्तीय सेवाएं विभाग एवं विनिवेश विभाग इत्यादि शामिल है।

वित्त मंत्रालय के प्रमुख कार्य:

वित्त मंत्रालय कराधान, वित्तीय कानून, वित्तीय संस्थानों, पूंजी बाजार, केंद्र तथा राज्यों का वित्त और केंद्रीय बजट से जुड़े सभी मामले देखता है।

वित्त मंत्री किसे कहते है?

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का प्रमुख वित्त मंत्री होता है। सरकार के राजकोषीय नीति की जिम्मेदारी वित्त मंत्री पर होती है। वित्त मंत्री संसद में वार्षिक केंद्रीय बजट (अनुच्छेद 112) प्रस्तुत करता है तथा वह देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य संचालक होता है। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति (15 अगस्त 1947) के बाद से अब तक देश में 26 मंत्रियों ने वित्त मंत्री का पद ग्रहण किया है।

सबसे ज्‍यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है, उन्‍होंने 10 बार संसद में वार्षिक केंद्रीय बजट पेश किए हैं। इनमे 8 पूरे और 2 अं‍तरिम बजट है। उनके बाद पी. चिदंबरम का नाम आता है, जो 09 बार संसद बजट पेश कर चुके है।

भारत के वर्तमान वित्त मंत्री 2023:

भारत के वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं। उन्होंने 30 मई 2019 को वित्तमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया है, वह 2014 से भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की सदस्य हैं। सीतारमण ने पूर्व में भारत के रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया, जिससे वह भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं और इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला वित्त मंत्री और पहली पूर्ण- समय महिला वित्त मंत्री हैं निर्मला सीतारमण से पहले अरूण जेटली 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक इस पद पर कार्यरत थे। स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री आर. के. शंमुखम चेट्टी थे, जिन्होंने देश का पहला बजट पेश किया था। वह 15 अगस्त 1947 से 1949 तक अपने पद पर कार्यरत रहे।

वित्तीय प्रणाली किसे कहते है?

वित्तीय प्रणाली से तात्पर्य उस प्रणाली से है जो निवेशकों (Investors) और उधारकर्ताओं (Borrowers) के बीच धन के लेन-देन को सक्षम बनाती है। "वित्तीय प्रणाली" में "प्रणाली" शब्द एक जटिल समूह को संदर्भित करता है और अर्थव्यवस्था के अंदर संस्थानों, एजेंटों, प्रक्रियाओं, बाजारों, लेनदेन, दावों से नजदीकी रूप से जुडा होता है। वित्तीय प्रणाली के मुख्य घटक निम्नलिखित है:

भारतीय वित्तीय प्रणाली के घटक:

  • वित्तीय संस्थान
  • वित्तीय बाजार
  • मुद्रा बाज़ार
  • पूंजी बाजार
  • विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार
  • ऋण बाजार (क्रेडिट मार्केट)

इन्हें भी पढ़ें: भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची 2022

भारत के वित्त मंत्रियों की सूची: (1947-2023)

वित्त मंत्री का नामकार्यकालराजनीतिक दल (गठबंधन)
लियाकत अली खान29 अक्टूबर 1946 से 14 अगस्त 1947 तकऑल इंडिया मुस्लिम लीग
आर. के. शंमुखम चेट्टी15 अगस्त 1947 से 1949 तकभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जॉन मथाई1949 से 1950 तक
सी. डी. देशमुख29 मई 1950 से 1957 तक
टी. टी. कृष्णामचारी1957 से 13 फरवरी 1958 तक
जवाहर लाल नेहरु13 फरवरी 1958 से 13 मार्च 1958 तक
मोरारजी देसाई13 मार्च 1958 से 29 अगस्त 1963 तक
टी. टी. कृष्णामचारी29 अगस्त 1963 से 1965 तक
सचिन्द्र चौधरी1965 से 13 मार्च 1967 तक
मोरारजी देसाई13 मार्च 1967 से 16 जुलाई 1969 तक
इंदिरा गाँधी1970 से 1971 तक
यशवंतराव चौहान1971 से 1975 तक
चिदम्बरम सुब्रमनियम1975 से 1977 तक
हरिभाई एम. पटेल24 मार्च 1977 से 24 जनवरी 1979 तकजनता पार्टी
चौधरी चरण सिंह24 जनवरी 1979 से 28 जुलाई 1979 तक
हेमवती नंदन बहुगुणा28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तकजनता पार्टी (सेक्युलर)
आर. वेंकटरमण14 जनवरी 1980 से 15 जनवरी 1982 तकभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रणब मुखर्जी15 जनवरी 1982 से 31 दिसम्बर 1984 तक
वी. पी. सिंह31 दिसम्बर 1984 से 24 जनवरी 1987 तक
राजीव गाँधी24 जनवरी 1987 से 25 जुलाई 1987 तक
एन. डी. तिवारी25 जुलाई 1987 से 25 जून 1988 तक
शंकर राव चौहान25 जून 1988 से 02 दिसम्बर 1989 तक
मधु दंडवते02 दिसम्बर 1989 से 10 नवम्बर 1990 तकजनता दल (राष्ट्रीय मोर्चा)
यशवंत सिन्हा10 नवम्बर 1990 से 21 जून 1991 तकसमाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय मोर्चा)
मनमोहन सिंह21 जून 1991 से 16 मई 1996 तकभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जसवंत सिंह16 मई 1996 से 01 जून 1996 तकभारतीय जनता पार्टी
पी. चिदम्बरम01 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तकतमिल मनिला कांग्रेस (संयुक्त मोर्चा)
आई. के. गुजराल21 अप्रैल 1997 से 01 मई 1997 तकजनता दल (संयुक्त मोर्चा)
पी. चिदम्बरम01 मई 1997 से 19 मार्च 1998 तकतमिल मनिला कांग्रेस (संयुक्त मोर्चा)
यशवंत सिन्हा19 मार्च 1998 से 01 जुलाई 2002 तकभारतीय जनता पार्टी (एनडीए)
जसवंत सिंह01 जुलाई 2002 से 22 मई 2004 तक
पी. चिदम्बरम22 मई 2004 से 30 नवम्बर 2008 तकभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (यूपीए)
मनमोहन सिंह30 नवम्बर 2008 से 24 जनवरी 2009 तक
प्रणब मुखर्जी24 जनवरी 2009 से 26 जून 2012 तक
मनमोहन सिंह26 जून 2012 से 31 जुलाई 2012 तक
पी. चिदम्बरम31 जुलाई 2012 से 26 मई 2014 तक
अरूण जेटली26 मई 2014 से 30 मई 2019भारतीय जनता पार्टी (एनडीए)
निर्मला सितारमण30 मई 2019 से अब तकभारतीय जनता पार्टी (एनडीए)
Jul 17, 2023

Your Answer