भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम एवं कुल लंबाई

Asked Jul 17, 2023Modified Jul 17, 2023Viewed 0 times
0
Jul 17, 2023
1 Answer
0

भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम एवं कुल लंबाई -

देश में राज्यवार राजमार्ग: (Indian National Highway)

भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 7 है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को भारत के दक्षिणी कोने, तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर के साथ जोड़ता है। इसकी लंबाई 2369 किमी है। सबसे छोटा राजमार्ग ६ किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 47A है, जो एरनाकुलम को कोची बंदरगाह से जोड़ता है। राष्‍ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव की जिम्‍मेदारी केंद्र सरकार की है। इस समय राजमार्गों की कुल लंबाई का नेटवर्क 70,548 किलोमीटर तक फैला है। सभी राष्‍ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव का कार्य परिवहन मंत्रालय, राज्यों के लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन के माध्‍यम से करती है। देश में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने व्‍यापक राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना शुरू की है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना देश की अब तक की सबसे बड़ी राजमार्ग परियोजना है। इस परियोजना का क्रियान्‍वयन राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एनएचडीपी I और II) की उपलब्‍धियां चरण I और चरण II की गतिविधियां इस प्रकार हैं:

  • चार महानगरों - दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता को 5846 किलोमीटर लंबी राजमार्ग से जोड़ने वाली योजना स्‍वर्णिम चतुर्भुज।
  • उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्‍चिम कॉरिडोर जिसकी लंबाई 7142 किलोमीटर है और जो क्रमश: कोच्‍चि-सेलम स्‍पर मार्ग सहित श्रीनगर को कन्‍याकुमारी और सिलचर को पोरबंदर से जोड़ता है।
  • देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों को जोड़ने वाले 380 किलोमीटर लंबे राष्‍ट्रीय राजमार्ग को चार लेन वाला बनाए जाने का प्रस्‍ताव है।
  • 962 किलोमीटर लंबे अंतर्राष्‍ट्रीय राजमार्गों का नवीनीकरण। एनएचडीपी के पहले और दूसरे चरण के तहत कुल 14,145 किलोमीटर लंबाई के राष्‍ट्रीय राजमार्ग के निर्माण और नवीनीकरण के लिए 80,626 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च आएगा।

राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना चरण III: एनएचडीपी चरण-III में राज्‍यों की राजधानियों, प्रमुख पर्यटक स्‍थलों और आर्थिक महत्‍व के स्‍थानों को जोड़ने वाले अत्‍यधिक यातायात वाले 12,109 किलोमीटर के राजमार्गों को 80,616 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 4/6 लेन वाला बनाना।

राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना चरण-IV: एनएचडीपी के चरण चार में राजमार्गों का 20,000 किलोमीटर हिस्‍सा फुटपाथ सहित दो लेन का है।

राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना चरण-V: एनएचडीपी चरण पांच में डिजाइन बिल्‍ड फाइनेंस एंड ऑपरेट (डीबीएफओ) के आधार पर चार लेन वाले 6500 किलोमीटर राजमार्गों की 41,210 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से छ: लेन वाला बनाने के लिए स्‍वर्णिम चतुर्भुज और अन्‍य राजमार्गों का 5,700 किलोमीटर हिस्‍सा शामिल है। सरकार ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के अंतर्गत एक लेन मध्‍यम आकार वाले दो लेन वाले 5000 कि.मी. लंबे राष्‍ट्रीय राजमार्गों को चौड़ा करने/सुधारने की मंजूरी दे दी है।

राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना चरण-VI: चरण VI में डिजाइन-निर्माण-वित्त-संचालन (डीबीएफओ) के आधार पर सरकारी और निजी क्षेत्र की भागीदारी के अंतर्गत 1000 कि.मी. के एक्‍सप्रसे-वे निर्माण की मंजूरी दे दी गई है। इसकी अनुमानित लागत 16680 करोड़ रुपए है।

राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना चरण-VII: चरण VII में 16,680 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से रिंग रोड, बाईपास ग्रेड सेपरेटर, फ्लाईओवर, अंडरपास, ओवर ब्रिज एलीवेटेड सड़क के निर्माण की और सड़कों की मरम्‍मत की मंजूरी शामिल है।

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची:

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्यायात्रा मार्ग (रूट)प्रदेश में लंबाई (कि.मी.)कुल लम्बाई (कि.मी.)
राष्ट्रीय राजमार्ग 1दिल्ली - अंबाला - जालंधर – अमृतसर –अटारी (भारत पाकिस्तान सीमा)दिल्ली (22), हरियाणा (180), पंजाब (254)456
राष्ट्रीय राजमार्ग 1Aजालंधर – माधोपुर - जम्मू - बनिहाल – श्रीनगर – बारामूला - उरीपंजाब (108), हिमाचल प्रदेश (14), जम्मू और कश्मीर(541)663
राष्ट्रीय राजमार्ग 1Bबटोटे - दोडा - किश्तवाड़ - सिंथन पास – खानाबलजम्मू और कश्मीर (274)274
राष्ट्रीय राजमार्ग 1Cडोमेल – कटराजम्मू और कश्मीर (8)8
राष्ट्रीय राजमार्ग 2दिल्ली - मथुरा - आगरा - कानपुर – इलाहाबाद - वाराणसी - मोहनिया - बरही - पलसित – बैद्यबटी - बाराचट्टी - कोलकातादिल्ली (12), हरियाणा (74), उत्तर प्रदेश (752), बिहार (202), झारखंड (190),पश्चिम बंगाल (235)1465
राष्ट्रीय राजमार्ग 2Aसिकन्दरा - भोगनीपुरउत्तर प्रदेश (25)25
राष्ट्रीय राजमार्ग 3आगरा - ग्वालियर – शिवपुरी - इंदौर - धुले - नासिक – थाने - मुंबईउत्तर प्रदेश (26), राजस्थान (32), मध्य प्रदेश (712), महाराष्ट्र (391)1161
राष्ट्रीय राजमार्ग 4मुंबई - थाणे - पुणे - सतारा - सांगली - कोल्हापुर बेलगाम - हुबली - बेंगलोर - कोलार - चितूर - तिरुवालम - रानीपेट - वालजपेट - श्रीपेरुमबुदुर - चेन्नईमहाराष्ट्र (371), कर्नाटक (658), आन्ध्र प्रदेश (83), तमिलनाडु (123)1235
राष्ट्रीय राजमार्ग 4Aबेलगाम – अनमोड़ - पोंडा - पणजीकर्नाटक (82), गोवा (71)153
राष्ट्रीय राजमार्ग 4Bनवाशेवा - कालमबोली - पाल्सपेमहाराष्ट्र (27)27
राष्ट्रीय राजमार्ग 5झारपोखरिया राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के पास से – कटक - भुवनेश्वर – विशाखापटनम - विजयवाड़ा - चेन्नईउड़ीसा (488), आन्ध्र प्रदेश (1000), तमिलनाडु (45)1533
राष्ट्रीय राजमार्ग 5Aराष्ट्रीय राजमार्ग 5 के पास हरिदासपुर - पारादीप बंदरगाहउड़ीसा (77)77
राष्ट्रीय राजमार्ग 6हजीरा - धुले - नागपुर - रायपुर - संबलपुर - बहाराघोड़ा - कोलकातामहाराष्ट्र (813), छत्तीसगढ़ (314), उड़ीसा (462), झारखंड (22), पश्चिम बंगाल (161), गुजरात (177)1949
राष्ट्रीय राजमार्ग 7वाराणसी - मंगावन – रीवा - जबलपुर – ख्नादों - नागपुर – हैदराबाद – कुरनूल - बैंगलोर – कृष्णागिरि - सलेम – डिंडीगुल – मदुरई – तिरुनावली - कन्याकुमारीउत्तर प्रदेश (128), मध्य प्रदेश (504), महाराष्ट्र (232), आन्ध्र प्रदेश (753), कर्नाटक (125), तमिलनाडु (627)2369
राष्ट्रीय राजमार्ग 7Aपलयमकोट्टई - तुतिकोरन बंदरगाहतमिलनाडु (51)51
राष्ट्रीय राजमार्ग 8दिल्ली - जयपुर - अजमेर - उदयपुर - अहमदाबाद - वडोदरा - मुंबईदिल्ली (13), हरियाणा (101), राजस्थान (688), गुजरात (498), महाराष्ट्र (128)1428
राष्ट्रीय राजमार्ग 8Aअहमदाबाद - लिंबड़ी - मोरवी – काँदला - माँडवीगुजरात (618)618
राष्ट्रीय राजमार्ग 8Bबामनबोर - राजकोट – पोरबंदरगुजरात (206)206
राष्ट्रीय राजमार्ग 8Cचिलोड़ा - गाँधीनगर – सरखेजगुजरात (46)46
राष्ट्रीय राजमार्ग 8Dजेतपुर - सोमनाथगुजरात (127)127
राष्ट्रीय राजमार्ग 8Eसोमनाथ - भावनगरगुजरात (445)445
राष्ट्रीय राजमार्ग 9पुणे - शोलापुर - हैदराबाद - विजयवाड़ा - मछलीपटनममहाराष्ट्र (336), कर्नाटक (75), आन्ध्र प्रदेश (430)841
राष्ट्रीय राजमार्ग 10दिल्ली - फाजिल्का - भारत पाकिस्तान सीमादिल्ली (18), हरियाणा (313), पंजाब (72)403
राष्ट्रीय राजमार्ग 11आगरा - जयपुर - बीकानेरउत्तर प्रदेश (51), राजस्थान (531)582
राष्ट्रीय राजमार्ग 11Aमनोहरपुर - दौसा - लटसोट - कोथमराजस्थान (145)145
राष्ट्रीय राजमार्ग 12जबलपुर - भोपाल - खिल्चीपुर - अकलेरा - झालावर - कोटा - बूँदी - देवली - टोंक - जयपुरमध्य प्रदेश (490), राजस्थान (400)890
राष्ट्रीय राजमार्ग 12Aजबलपुर - माँडला - चिल्पी - सिमगा (रायपुर के पास)मध्य प्रदेश (152), छत्तीसगढ़ (128)280
राष्ट्रीय राजमार्ग 13शोलापुर - चित्रदुर्गा - शिमोगा - मैंगलोरमहाराष्ट्र (43), कर्नाटक (648)691
राष्ट्रीय राजमार्ग 14बीवार - सिरोही - राधापुरराजस्थान (310), गुजरात (140)450
राष्ट्रीय राजमार्ग 15पठानकोट - अमृतसर - भटिंडा - गंगानगर - बीकानेर - जैसलमेर - बाड़मेर - समाखियाली (काँदला के पास)पंजाब (350), राजस्थान (906), गुजरात (270)1526
राष्ट्रीय राजमार्ग 16निज़ामाबाद - माँचेरल - भोपालपतनम - जगदलपुरआन्ध्र प्रदेश (220), महाराष्ट्र (30), छत्तीसगढ़ (210)460
राष्ट्रीय राजमार्ग -17पानवेल - महद - पणजी - करवर - मैंगलोर - कन्नूर - कोज़ीकोड - फेरोख - कुतीपुरम - पुडु - पोनानी - चौघाट - कन्नूर - इदपल्ली (राष्ट्रीय राजमार्ग 47 के पास)महाराष्ट्र (482), गोवा (139), कर्नाटक (280), केरल(368)1269
राष्ट्रीय राजमार्ग 17A(राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के पास), कोर्टलम - मढ़गावगोवा (19)19
राष्ट्रीय राजमार्ग 17Bपोंडा - वर्णा - वास्कोगोवा (40)40
राष्ट्रीय राजमार्ग 18राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के पास कुरनूल - नंदयाल - कुद्दापह - राष्ट्रीय राजमार्ग 4 के पास चित्तूरआन्ध्र प्रदेश (369)369
राष्ट्रीय राजमार्ग 19गाज़ीपुर - बलिया - पटनाबिहार (120), उत्तर प्रदेश (120)240
राष्ट्रीय राजमार्ग 20पठानकोट - मंडीपंजाब (10), हिमाचल प्रदेश (210)220
राष्ट्रीय राजमार्ग 21चंडीगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 22 से - रोपड़ - बिलासपुर - मंडी - कुल्लू - मनालीचंडीगढ़ (24), पंजाब (67), हिमाचल प्रदेश (232)323
राष्ट्रीय राजमार्ग 21Aपिंजौर - नालागढ़ - स्वारघाटहरियाणा (16), हिमाचल प्रदेश (49)65
राष्ट्रीय राजमार्ग 22अंबाला - कालका - शिमला - नारकंडा - रामपुर - भारत चीन सीमा के पास शिपकिलाहरियाणा (30), पंजाब (31), हिमाचल प्रदेश (398)459
राष्ट्रीय राजमार्ग 23चस - राँची - राउरकेला - तलचेर - राष्ट्रीय राजमार्ग 42 के संगम सेझारखंड (250), उड़ीसा (209)459
राष्ट्रीय राजमार्ग 24दिल्ली - बरेली - लखनऊदिल्ली (7), उत्तर प्रदेश (431)438
राष्ट्रीय राजमार्ग 24Aबख्शी का तालाब - चेन्हट (राष्ट्रीय राजमार्ग 28)उत्तर प्रदेश (17)17
राष्ट्रीय राजमार्ग 25लखनऊ - कानपुर - झाँसी - शिवपुरीउत्तर प्रदेश (270), मध्य प्रदेश (82)352
राष्ट्रीय राजमार्ग 25A(राष्ट्रीय राजमार्ग 25) - बख्शी का तालाबउत्तर प्रदेश (31)31
राष्ट्रीय राजमार्ग 26झाँसी - लखान्दोंउत्तर प्रदेश (128), मध्य प्रदेश (268)396
राष्ट्रीय राजमार्ग 27इलाहाबाद - मंगावनउत्तर प्रदेश (43), मध्य प्रदेश (50)93
राष्ट्रीय राजमार्ग 28बरौनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से - मुजफ्फरपुर - पिपरा - कोठी - गोरखपुर - लखनऊबिहार (259), उत्तर प्रदेश (311)570
राष्ट्रीय राजमार्ग 28Aपिपरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से - कोठी - सगौली - रक्सौल - भारत नेपाल सीमाबिहार (68)68
राष्ट्रीय राजमार्ग 29गोरखपुर - गाज़ीपुर - वाराणसीउत्तर प्रदेश (196)196
राष्ट्रीय राजमार्ग 30मोहनिया (राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के पास), - पटना - बख्तियारपुरबिहार (230)230
राष्ट्रीय राजमार्ग 30Aफतुहा - चंढ़ी - हमौत - बर्हबिहार (65)65
राष्ट्रीय राजमार्ग 31बरही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से - बख्तियारपुर - मोकमेह - पुर्निया - दलकोला - सिलिगुड़ी - सिवोक - कूच - बेहार- उत्तरी सलमारा - नलबारी - चरली - अमीनगाँव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के संगम सेबिहार (393), पश्चिम बंगाल (366), असम (322),झारखंड (44)1125
राष्ट्रीय राजमार्ग 31Aसिवोक - गंगटोकपश्चिम बंगाल (30), सिक्किम (62)92
राष्ट्रीय राजमार्ग 31Bउत्तरी सलमारा - जोगीघोपा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के संगमअसम (19)19
राष्ट्रीय राजमार्ग 31Cगलगलिया के पास - बघदोघरा - चलसा - नगरकाटा - गोयेरकाटा - डल्गाँव - हसीमरा - राजबात खवा - कोचगाँव - सिदिली - बिजनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 तकपश्चिम बंगाल (142), असम (93)235
राष्ट्रीय राजमार्ग 32गोबिन्द्पुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के संगम से - धनबाद - जमशेदपुरझारखंड (107), पश्चिम बंगाल (72)179
राष्ट्रीय राजमार्ग 33बरही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से - राँची - बहाराघोरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 6 तकझारखंड (352)352
राष्ट्रीय राजमार्ग 34दलकोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से - बहरामपुर - बरसात - कोलकातापश्चिम बंगाल (443)443
राष्ट्रीय राजमार्ग 35बरसात - बनगाँव - भारत बांग्लादेश सीमापश्चिम बंगाल (61)61
राष्ट्रीय राजमार्ग 36नौवगौँग - दीमापुर(मणिपुर रोड)असम (167), नागालैंड (3)170
राष्ट्रीय राजमार्ग 37गोलपरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31B से - गुवाहाटी - जोराबाट - कमरगाँव - मकूम - शैखोआघाटअसम (680)680
राष्ट्रीय राजमार्ग 37Aकुआरीताल - तेज़पुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 52 तकअसम (23)23
राष्ट्रीय राजमार्ग 38मुकूम - लेदो - लेखपानीअसम (54)54
राष्ट्रीय राजमार्ग 39नुमालीगढ़ - इंफाल - पलेल - भारत - म्याँमार सीमाअसम (115), नागालैंड (110), मणिपुर (211)436
राष्ट्रीय राजमार्ग 40जोरबाट - शिलौंग - भारत बांग्लादेश सीमा के पास दावकी - जोवाईमेघालय (216)216
राष्ट्रीय राजमार्ग 41कोलाघाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के संगम से – हल्दिया बंदरगाहपश्चिम बंगाल (51)51
राष्ट्रीय राजमार्ग 42संबलपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के संगम से - अँगुल - कटक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 के संगम तकउड़ीसा (261)261
राष्ट्रीय राजमार्ग 43जगदलपुर - विजयनगरम नतवलासा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 के संगम तकछत्तीसगढ़ (316), उड़ीसा (152), आन्ध्र प्रदेश (83)551
राष्ट्रीय राजमार्ग 44शिलांग – पस्सी - बदरपुर - अगरतला - सब्रूममेघालय (184), असम (111), त्रिपुरा (335)630
राष्ट्रीय राजमार्ग 44Aआईजोल - मनुमिजोरम (165), त्रिपुरा (65)230
राष्ट्रीय राजमार्ग 45चेन्नई – त्रिचुरापल्ली - डिंडीगु्लतमिलनाडु (387)387
राष्ट्रीय राजमार्ग 45Aविल्लुपुरम - पुदुचेरी - चिदम्बरम - नागापतनमतमिलनाडु (147), पुदुचेरी (43)190
राष्ट्रीय राजमार्ग 45Bत्रिचिरापल्ली - मेलुर - टुटिकोरिनतमिलनाडु (257)257
राष्ट्रीय राजमार्ग 46कृष्णागिरि - वालजपेटतमिलनाडु (132)132
राष्ट्रीय राजमार्ग 47सलेम - कोयम्बटूर - त्रिचूर - एरनाकुलम - त्रिवेंद्रम - कन्याकुमारीतमिलनाडु (224), केरल (416)640
राष्ट्रीय राजमार्ग 47Aराष्ट्रीय राजमार्ग 47 के संगम से विलिंगटन द्वीपकेरल (6)6
राष्ट्रीय राजमार्ग 48बेंगलोर - हासन - मैंगलोरकर्नाटक (328)328
राष्ट्रीय राजमार्ग 49कोचीन - मदुरई - धनुषकोडीतमिलनाडु (290), केरल (150)440
राष्ट्रीय राजमार्ग 50नासिक - पुणे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 4 तकमहाराष्ट्र (192)192
राष्ट्रीय राजमार्ग 51पैकन - टुरा – दालुअसम (22), मेघालय (127)149
राष्ट्रीय राजमार्ग 52बैहाटा - चरली - तेज़पुर - बाँदेर देवा – उत्तरी लखीमपुर - पासीघाट - तेज़ु - सीतापानी – सैखोआघाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 तकअसम (540), अरुणाचल प्रदेश (310)850
राष्ट्रीय राजमार्ग 52Aबाँदेर देवा – इटानगर – गोहपुरअसम (15), अरुणाचल प्रदेश (42)57
राष्ट्रीय राजमार्ग 52Bकुलाजन - डिब्रूगढ़असम (31)31
राष्ट्रीय राजमार्ग 53बदरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से - जिरिघाट - सिल्चर - इंफालअसम (100), मणिपुर (220)320
राष्ट्रीय राजमार्ग 54दबाका - लुमडिंग – सिलचर – आईजोल - टुइपाँगअसम (335), मिजोरम (515)850
राष्ट्रीय राजमार्ग 54Aथेरिआट - लुंगिईमिजोरम (9)9
राष्ट्रीय राजमार्ग 54Bवीनस सैडल - सैहामिजोरम (27)27
राष्ट्रीय राजमार्ग 55सिलीगुढ़ी - दार्जिलिंगपश्चिम बंगाल (77)77
राष्ट्रीय राजमार्ग 56लखनऊ - वाराणसीउत्तर प्रदेश (285)285
राष्ट्रीय राजमार्ग 56Aचेनहट (राष्ट्रीय राजमार्ग 28) - (राष्ट्रीय राजमार्ग 56)उत्तर प्रदेश (13)13
राष्ट्रीय राजमार्ग 56B(राष्ट्रीय राजमार्ग 56), - (राष्ट्रीय राजमार्ग 25)उत्तर प्रदेश (19)19
राष्ट्रीय राजमार्ग 57मुज़फ़्फ़रपुर - धरभंगा - फोरबेसगंज़ - पुर्नियाबिहार (310)310
राष्ट्रीय राजमार्ग 58दिल्ली - गाज़ियाबाद - मेरठ - हरिद्वार - बद्रीनाथ - मनपासउत्तर प्रदेश (165),उत्तराखंड (373)538
राष्ट्रीय राजमार्ग 59अहमदाबाद - गोधरा - धर - इंदौरगुजरात (211), मध्य प्रदेश (139)350
राष्ट्रीय राजमार्ग 59Aइंदौर - बेतुलमध्य प्रदेश (264)264
राष्ट्रीय राजमार्ग 60बालासोर - खड़गपुर — आसनसोलउड़ीसा (57), पश्चिम बंगाल (248)305
राष्ट्रीय राजमार्ग 61कोहिमा - वोखा - मुकोकचुंग - झाँजीनागालैंड (220), असम (20)240
राष्ट्रीय राजमार्ग 62दुधनई-दामरा-मेघालय सीमाअसम (5), मेघालय (190)195
राष्ट्रीय राजमार्ग 63अंकोला - हुबली - होसपेट - गूटीकर्नाटक (370), आन्ध्र प्रदेश (62)432
राष्ट्रीय राजमार्ग 64चंडीगढ़ - राजपुरा - पटियाला - संगरूर - भटिंडा - डबवालीपंजाब (256)256
राष्ट्रीय राजमार्ग 65अंबाला - कैथल - हिसार - फ़तेहपुर - जोधपुर - पालीहरियाणा (240), राजस्थान (450)690
राष्ट्रीय राजमार्ग 66पुदुचेरी - टिंडीवनम - जिन्गी - थिरुवन्नामलाई - कृष्णागिरिपुदुचेरी (10), तमिलनाडु (234)244
राष्ट्रीय राजमार्ग 67नागापटनम – त्रिचिरापल्ली - करूर – कोयम्बटूरतमिलनाडु (357)357
राष्ट्रीय राजमार्ग 68उलुंडरूपेट - सलेमतमिलनाडु (134)134
राष्ट्रीय राजमार्ग 69नागपुर - ओबेदुल्लागंजमहाराष्ट्र (55), मध्य प्रदेश (295)350
राष्ट्रीय राजमार्ग 70जालंधर - होशियारपुर - हमीरपुर - धरमपुर - मंडीहिमाचल प्रदेश (120), पंजाब (50)170
राष्ट्रीय राजमार्ग 71जालंधर - मोगा - संगरूर - रोहतक - बावलपंजाब (130), हरियाणा (177)307
राष्ट्रीय राजमार्ग 71Aरोहतक - पानीपतहरियाणा (72)72
राष्ट्रीय राजमार्ग 72अंबाला - नाहन - पौंटा साहिब - देहरादून - हरिद्वारहरियाणा (50), हिमाचल प्रदेश (50), उत्तर प्रदेश(100)200
राष्ट्रीय राजमार्ग 72Aछुटमलपुर - बिहारीगढ़ - देहरादूनउत्तराखंड (15),उत्तर प्रदेश (30)45
राष्ट्रीय राजमार्ग 73रुड़की - सहारनपुर - यमुनानगर - साहा - पँचकुलाहरियाणा (108), उत्तर प्रदेश (59), उत्तराखंड (21)188
राष्ट्रीय राजमार्ग 74हरिद्वार - नगीना - काशीपुर - किच्छा - पीलीभीत - बरेलीउत्तर प्रदेश (147),उत्तराखंड (153)300
राष्ट्रीय राजमार्ग 75ग्वालियर - झाँसी - छतरपुर - रीवा - रेनुकूट - गरवा - डालटनगंज - राँचीमध्य प्रदेश (600), उत्तर प्रदेश (110),झारखंड (245)955
राष्ट्रीय राजमार्ग 76पिंडवारा - उदयपुर - मंगलवार - कोटा - शिवपुरी - झाँसी - बाँदा - इलाहाबादमध्य प्रदेश (60), उत्तर प्रदेश (467), राजस्थान (480)1007
राष्ट्रीय राजमार्ग 77हाज़ीपुर - सीतामढ़ी - सोनबरसाबिहार (142)142
राष्ट्रीय राजमार्ग 78कटनी - शाहदोल - अम्बिकापुर – जसनगर - गुम्लामध्य प्रदेश (178), छत्तीसगढ़ (356),झारखंड (25)559
राष्ट्रीय राजमार्ग 79अजमेर - नसीराबाद - नीमच - मंदसौर - इंदौरमध्य प्रदेश (280), राजस्थान (220)500
राष्ट्रीय राजमार्ग 79Aकिशनगढ़ (राष्ट्रीय राजमार्ग 8) - नसीराबाद (राष्ट्रीय राजमार्ग 79)राजस्थान (35)35
राष्ट्रीय राजमार्ग 80मोकामेह - राजमहल - फरक्काबिहार (200),झारखंड (100), पश्चिम बंगाल (10)310
राष्ट्रीय राजमार्ग 81कोरा - कटिहार - माल्दाबिहार (45), पश्चिम बंगाल (55)100
राष्ट्रीय राजमार्ग 82गया - बिहार शरीफ - मोकामेहबिहार (130)130
राष्ट्रीय राजमार्ग 83पटना - ज़हानाबाद - गया - बोधगया - धोबीबिहार (130)130
राष्ट्रीय राजमार्ग 84आरह - बक्सरबिहार (60)60
राष्ट्रीय राजमार्ग 85छपरा - सिवान - गोपालगंजबिहार (95)95
राष्ट्रीय राजमार्ग 86कानपुर – छत्रपुर – सागर - भोपाल - देवासउत्तर प्रदेश (180), मध्य प्रदेश (494)674
राष्ट्रीय राजमार्ग 87रामपुर – पंतनगर - हल्द्वानी - नैनीतालउत्तर प्रदेश (32),उत्तराखंड (51)83
राष्ट्रीय राजमार्ग 88शिमला - बिलासपुर - हमीरपुर - भवन - राष्ट्रीय राजमार्ग 20हिमाचल प्रदेश (115)115
राष्ट्रीय राजमार्ग 90बरन - अक्लेराराजस्थान (100)100
राष्ट्रीय राजमार्ग 91गाज़ियाबाद – अलीगढ़ - एटा - कन्नौज - कानपुरउत्तर प्रदेश (405)405
राष्ट्रीय राजमार्ग 92भोंगाँव – इटावा - ग्वालियरउत्तर प्रदेश (75), मध्य प्रदेश (96)171
राष्ट्रीय राजमार्ग 93आगरा - अलीगढ़ - बबराला - चंदौसी - मुरादाबादउत्तर प्रदेश (220)220
राष्ट्रीय राजमार्ग 94ऋषिकेश - अंपाता - टेहरी - धराशु - कुथानुर - यमुनोत्रीउत्तराखंड (160)160
राष्ट्रीय राजमार्ग 95खरड़ (चंडीगढ़), - लुधियाना - जगराओं - फ़िरोज़पुरपंजाब (225)225
राष्ट्रीय राजमार्ग 96फैज़ाबाद - सुल्तानपुर – प्रतापगढ़ - इलाहाबादउत्तर प्रदेश (160)160
राष्ट्रीय राजमार्ग 97गाज़ीपुर - ज़मानिया - सैयदराजाउत्तर प्रदेश (45)45
राष्ट्रीय राजमार्ग 98पटना - औरंगाबाद - राजहराबिहार (156), झारखंड (51)207
राष्ट्रीय राजमार्ग 99दोभी - च्त्र - चाँदवाझारखंड (110)110
राष्ट्रीय राजमार्ग 100चत्र - हज़ारीबाग - बोगोडाझारखंड (118)118
राष्ट्रीय राजमार्ग 101छपरा - बनियापुर - मोहमदपुरबिहार (60)60
राष्ट्रीय राजमार्ग 102छपरा - रेवाघाट - मुज़फ़्फ़रपुरबिहार (80)80
राष्ट्रीय राजमार्ग 103हाज़ीपुर - मुश्रीघरारीबिहार (55)55
राष्ट्रीय राजमार्ग 104चकिया - मधुबन - शिवहर - सीतामढी - सुरसंद - जयनगर - नरहियाबिहार (160)160
राष्ट्रीय राजमार्ग 105धरभंगा - औंसी - जयनगरबिहार (66)66
राष्ट्रीय राजमार्ग 106बीरपुर – माधेपुरा - बीहपुरबिहार (130)130
राष्ट्रीय राजमार्ग 107महेशकुंड - सोनबरसरज - सिमरी बख्तियारपुर - बरियाही - सहरसा - मधेपुरा - पुर्नियाबिहार (145)145
राष्ट्रीय राजमार्ग 108धराशु - उत्तरकाशी - यमुनोत्री - धामउत्तराखंड127
राष्ट्रीय राजमार्ग 109रुद्रप्रयाग – गुप्तकाशी - गंगोत्रीउत्तराखंड76
राष्ट्रीय राजमार्ग 150आईजोल - चूढ़चाँदपुर - इंफाल - उख्रुल - जेसामी - कोहिमामणिपुर (523), मिजोरम (141), नागालैंड (36)700
राष्ट्रीय राजमार्ग 151करीमगंज़ - भारत - बांग्लादेश सीमाअसम (14)14
राष्ट्रीय राजमार्ग 152पतचरकुचि - भारत भूटान सीमाअसम (40)40
राष्ट्रीय राजमार्ग 153लेदो - लेखापानी – भारत – म्याँमार सीमाअसम (20), अरुणाचल प्रदेश (40)60
राष्ट्रीय राजमार्ग 154धलेश्बर - भैराबी - कनपुईअसम (110),मिजोरम (70)180
राष्ट्रीय राजमार्ग 200रायपुर - बिलासपुर – साजगढ़ - कनकटोरा - झरसुगुडा – कोचिंदा – देवगढ़ - तल्चेर - चांदीकोलेउड़ीसा (440), मध्य प्रदेश (300)740
राष्ट्रीय राजमार्ग 201बोरिगुम्मा - बोलनगीर – बारगढ़उड़ीसा (310)310
राष्ट्रीय राजमार्ग 202हैदराबाद – वारंगल - वेंकटपुरम - भोपालपटनमआन्ध्र प्रदेश (244),छत्तीसगढ़ (36)280
राष्ट्रीय राजमार्ग 203भुवनेश्वर - पुरीउड़ीसा (59)59
राष्ट्रीय राजमार्ग 204रत्नागिरि - कोल्हापुरमहाराष्ट्र (126)126
राष्ट्रीय राजमार्ग 205अनंतपुर - रेनिगुंटा - चेन्नईआन्ध्र प्रदेश (360), तमिलनाडु (82)442
राष्ट्रीय राजमार्ग 206तुमकुर – शिमोगा - होनावरकर्नाटक (363)363
राष्ट्रीय राजमार्ग 207होसुर - सर्जापुर - देवनहल्ली - नीलमंगलाकर्नाटक (135), तमिलनाडु (20)155
राष्ट्रीय राजमार्ग 208कोट्टार्क्कारा - पुनालूर थेनमाला - अर्यन्कवु - शेन्कोटा - तेनकासी - राजपलयम - थिरुमंगलम (मदुरई)केरल (81), तमिलनाडु (125)206
राष्ट्रीय राजमार्ग 209डिंडीगुल - पोलाची - पलानी - कोयम्बटूर - अन्नूर - को्लेगल - बेंगलोरतमिलनाडु (286), कर्नाटक (170)456
राष्ट्रीय राजमार्ग 210त्रिचिरापल्ली - देवकोट्टई - रामनाथपुरमतमिलनाडु (160)160
राष्ट्रीय राजमार्ग 211सोलापुर - ओस्मानाबाद - औरंगाबाद - धुलेमहाराष्ट्र (400)400
राष्ट्रीय राजमार्ग 212कोज़ीकोड - मैसूर - कोलेगलकर्नाटक (160), केरल (90)250
राष्ट्रीय राजमार्ग 213पालघाट – कोज़ीकोडकेरल (130)130
राष्ट्रीय राजमार्ग 214काथीपल्ली - काकीनाढ़ा - पमारूआन्ध्र प्रदेश (270)270
राष्ट्रीय राजमार्ग 215पानिकोली - केवंझर - राजामुंद्राउड़ीसा (348)348
राष्ट्रीय राजमार्ग 216रायगढ़ - सरनगढ़ - सरायपल्लीछत्तीसगढ़ (80)80
राष्ट्रीय राजमार्ग 217रायपुर - गोपालपुरछत्तीसगढ़ (70), उड़ीसा (438)508
राष्ट्रीय राजमार्ग 218बीजापुर – हुबलीकर्नाटक (176)176
राष्ट्रीय राजमार्ग 219मदनापल्ली - कुप्पम - कृष्णागिरिआन्ध्र प्रदेश (128), तमिलनाडु (22)150
राष्ट्रीय राजमार्ग 220कोल्लम - कोट्टार्क्कारा - अदूर - कोट्टयम - पामबड़ी - पोनकुनम - कंजिरापल्ली - मुद्दकयम - पिरुमेडु - वंडीपेरियार - कुमिली - थेनीकेरल (210), तमिलनाडु (55)265
राष्ट्रीय राजमार्ग 221विजयवाड़ा - भद्रचलम - जगदालपुरआन्ध्र प्रदेश (155), छत्तीसगढ़ (174)329
राष्ट्रीय राजमार्ग 222कल्याण – अहमदनगर - परभणी - नांदेण - निर्मलमहाराष्ट्र (550),आन्ध्र प्रदेश (60)610
राष्ट्रीय राजमार्ग 223पोर्ट ब्लेयर - बाराताँग - मायाबँदरअंडमान और निकोबार (300)300
राष्ट्रीय राजमार्ग 224खोरधा - नयागढ़ - सोनापुर - बालनगिरउड़ीसा (298)298
राष्ट्रीय राजमार्ग 226थंजावुर - मनमदुरईतमिलनाडु (126)144
राष्ट्रीय राजमार्ग 227तिरुचापल्ली – चिदम्बरमतमिलनाडु (136)136
राष्ट्रीय राजमार्ग 228साबरमती आश्रम – नादियाड – आनंद – सूरत – नवसारी -दाँडीगुजरात (374)374
राष्ट्रीय राजमार्ग 229तवांग-बोमडिला-सेप्पा-ज़िरो-दपोरिजो-अलोंग-पासीघाटअरुणाचल प्रदेश (1,090)1,090
Jul 17, 2023

Your Answer