विश्व के प्रमुख मरुस्थल (रेगिस्तान) के नाम

Asked Jun 01, 2023 Modified Jun 07, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jun 01, 2023 at 16:14
1 Answer
0

मरुस्थल या रेगिस्तान किसे कहते है?

मरुस्थल या रेगिस्तान ऐसे भौगोलिक क्षेत्रों को कहा जाता है जहां जलपात (वर्षा तथा हिमपात का योग) अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा काफी कम होती है। प्राय: (गलती से) रेतीले रेगिस्तानी मैदानों को मरुस्थल कहा जाता है जोकि गलत है। यह बात और है कि भारत में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र (थार) एक रेतीला मैदान है। मरूस्थल (कम वर्षा वाला क्षेत्र) का रेतीला होना आवश्यक नहीं। मरुस्थल का गर्म होना भी आवश्यक नहीं है। अंटार्कटिक, जोकि बर्फ से ढका प्रदेश है, विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। विश्व के अन्य देशों में कई ऐसे मरुस्थल हैं जो रेतीले नहीं है। मरुस्थल के प्रकार: मरुस्थलों को वर्षा, औसत तापमान, साल में बिना वर्षा (या हिमपात) के दिनों की संख्या इत्यादि के आधार पर बांटा जा सकता है। भारत का थार मरुस्थल एक ऊष्णकटिबंधीय मरुस्थल (Tropical desert) है जिसके कारण ही यह रेतीला भी है। जलपात की दृष्टि से: वर्षा तथा हिमपात के जोड़ को जलपात (waterfall) कहते हैं। यदि किसी क्षेत्र का जलपात 200 मिलिमीटर से भी कम हो तो वह एक प्रकार का प्रदेश है। इसी प्रकार 250-500 मिलिमीटर तक के क्षेत्र को अलग वर्ग में रखा जा सकता है। इसी प्रकार अन्य क्षेत्र भी वर्गीकृत किए जा सकते हैं। तापमान की दृष्टि से: इन क्षेत्रों को तापमान की दृष्टि से भी वर्गीकृत किया जा सकता है।

  • उष्णकटिबंधीय मरुस्थल (Tropical desert)
  • उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल (Sub-tropical desert)
  • शीत कटिबंधीय मरुस्थल (Cold Tropical desert)

विश्व के प्रमुख मरुस्थलो की सूची:

नाम देश क्षेत्रफल (किमी.)
सहारा मरुस्थल उत्तरी अफ्रीका 90,65,000
लिबयान मरुस्थल उत्तरी अफ्रीका 16,83,500
आस्ट्रेलियन मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया 15,54,000
ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया 3,38,000
अटाकामा मरुस्थल उत्तरी चिली 1,80,000
पेंटागोनियन मरुस्थल अर्जेंटीना 6,73,000
सीरियन मरुस्थल अरब 3,23,800
अरब रेगिस्तान मरुस्थल अरब 2,30,00,00
गोबी मरुस्थल मंगोलिया 10,36,000
रब आल खाली मरुस्थल अरब 6,47,500
कालाहारी मरुस्थल बोत्सवाना 5,18,000
ग्रेट सेंडी मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया 3,40,000
ताकला माकन मरुस्थल चीन 3,27,000
अरुनता मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया 310800
कराकुम मरुस्थल दक्षिण-पश्चिमी तुर्किस्तान 2,97,900
नूबियन मरुस्थल उत्तरी अफ्रीका 2,59,000
थार मरुस्थल उत्तरी-पश्चिमी भारत 2,59,000
किजिलकुल मरुस्थल मध्य तुर्किस्तान 2,33,100
तनामी मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया 37,500
नेगेव मरुस्थल इजराइल 12,170
मोजावे मरुस्थल अमेरिका
दि ग्रेट बेसिन मरुस्थल अमेरिका 4,09,000
नामीब मरुस्थल नामीबिया 1,35,000
डेथ वैली मरुस्थल पूर्वी कैलिफ़ोर्निया
चिहोहुआ मरुस्थल उत्तरी अमेरिका 5,18,000
सिम्पसन मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया 170,000
गिब्सन मरुस्थल पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया 156,000
मंगोलिया मरुस्थल एशिया व रूस के बीच 10,00,000
नूबियन मरुभूमि सूडान
मोजेव मरुस्थल संयुक्त राज्य अमेरिका
कालाहारी रेगिस्तान दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका 90,00,000
अटाकामा मरुस्थल चिली 1,05,000
रूब-अल-खाली मरुस्थल सऊदी अरब
सोनोरान मरुस्थल मैक्सिको
answered Jun 07, 2023 at 05:28

Your Answer