भारतीय राज्यों के राजकीय पशु/जानवर

Asked Jul 17, 2023Modified Jul 17, 2023Viewed 0 times
0
Jul 17, 2023
1 Answer
0

भारत के राज्यों के राजकीय जानवरों/पशु:

भारत के राजकीय पशु: भारत का राष्ट्रीय पशु और राज्यों के राज्य-पशु किसी पशु को राष्ट्रीय पशु, किसी पक्षी को राष्ट्रीय पक्षी, किसी वृक्ष को राष्ट्रीय वृक्ष अथवा किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प घोषित करने से भले ही वन्यजीवों पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़े लेकिन देश के नागरिकों में प्रकृति, पर्यावरण तथा जीव- जन्तुओं के प्रति सजगता और संवेदनशीलता का विस्तार तो इससे होता ही है। बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है। क्या आपको पता है कि 9 जुलाई 1969 के पहले तक हमारा राष्ट्रीय पशु सिंह था।

राष्ट्रीय पशु सहित राज्य-पशुओं की कुल संख्या 21 है। सामान्यतया एक वन्य जीव को एक राज्य ने अपना राज्य-पशु घोषित किया है, किन्तु कुछ वन्य जीव ऐसे हैं, जिन्हें दो-दो राज्यों ने अपना राज्य-पशु घोषित किया है। गौर, मिथुन, बारहसिंगा और कस्तूरी मृग ऐसे ही वन्यजीव हैं। हाथी एक ऐसा वन्यजीव है, जिसे चार राज्यों ने अपना राज्य-पशु घोषित कर रखा है।

भारत के राज्यों के राजकीय जानवरों/पशुओं की सूची:

राज्यसामान्य नामवैज्ञानिक नाम
आन्ध्र प्रदेशकाला हिरनएंटिलोप सर्विकापरा
अरुणाचल प्रदेशगायलबोस फ्रॉन्टालिस
असमएक सींग वाला गैण्डाराइनोसीरस यूनिकॉर्निस
बिहारबैलओक्सन[2]
छत्तीसगढ़जंगली भैंसाबुबालस बुबालिस आर्नी
गोवागौर/कोंकणी में गवोरेडोबोस गौरस
गुजरातएशियाई शेरपैंथेरा लियो पर्सिका
हरियाणाकाला हिरनएंटिलोप सर्विकापरा
हिमाचल प्रदेशहिम तेन्दुआअनसिया अनसिया अथवा पैन्थेरा अनसिया
जम्मू और कश्मीरकश्मीरी बाहरसिंगा/हंगुलसेरवुस एलाफस हेंगलु
झारखण्डभारतीय हाथीएलिफ्स मैक्सिमस इंडिकस
कर्नाटकभारतीय हाथीएलिफ्स मैक्सिमस इंडिकस
केरलभारतीय हाथीएलिफ्स मैक्सिमस इंडिकस
मध्य प्रदेशबारहसिंगा (दलदल हीरण)रुसेर्वस डुवौसीली
महाराष्ट्रभारतीय विशाल गिलहरीराटुफा इंडिका
मणिपुरसंगईसेर्वुस एल्डी एल्डी
मेघालयधूमिल तेंदुआनियोफ़ेलिस नेबुलोसा
मिज़ोरमहिमालयी सेरोकैप्रिकोर्निस थार
नागालैण्डगायल/मिथुनबोस फ्रॉन्टालिस
ओडिशासाम्भररुसा यूनीकलर
पंजाबकाला हिरनएंटिलोप सर्विकापरा
राजस्थानचिंकारागज़ेला बेंनेटी
सिक्किमलाल पांडाआइलुरस फुल्गेन्स
तमिलनाडुनीलगिरि तहरनिलगिरीट्रागस हाइलोक्रिस
तेलंगानाचितकबरा हीरणएक्सिस एक्सिस
त्रिपुराफायरे लंगूरट्राक्यपिथेकस फेयरेई
उत्तर प्रदेशबाहर सिंगारुसेर्वस डुवौसीली
उत्तराखण्डअल्पाइन कस्तूरी हिरणमोसकस क्रायसोगास्टर
पश्चिम बंगालमत्सय बिल्लीप्राइनायलुरस विवरिनस
केन्द्रशासित प्रदेश
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूहडूगोंगडूगोंग
चण्डीगढ़भारतीय धूसर नेवलाहर्पेस्टेस एडवर्ड्सी
दादर और नागर हवेलीअभी तक घोषित नहींअभी तक घोषित नहीं
दमन और दीवअभी तक घोषित नहींअभी तक घोषित नहीं
दिल्लीनीलगायबोसेलैफस ट्रेगोकमेलस
लक्षद्वीपतितलीमीनचेटोडोन डीक्यूसिटस
पुदुचेरीभारतीय गिलहरीफुनामबुलस पालमारम
Jul 17, 2023

Your Answer