भारत की महिला मुख्यमंत्रियों की सूची

Asked Jun 02, 2023 Modified Jun 07, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jun 02, 2023 at 15:45
1 Answer
0

भारतीय महिला मुख्यमंत्रियों की सूची: भारतीय गणराज्य के सभी 29 राज्यों और 02 केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुडुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया को मुख्यमंत्री कहा जाता है। देश के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है, लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है।

भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
शपथ ग्रहण की तिथि 02 अक्टूबर 1963
अब तक कुल महिला मुख्यमंत्री 16

यहां पर भारत में अब तक चुनी गई सभी महिला मुख्यमंत्रियों की सूची दी गई हैं। देश में अब तक 30 महिलाएं मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता आनंदीबेन पटेल ने गुजरात की प्रथम और देश की 16वीं महिला मुख्यमंत्री के रूप में 22 मई 2014 को शपथ ग्रहण की थी। वे 07 अगस्त 2016 तक मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत रही।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में देश के विभिन्न प्रदेशों में वर्तमान समय तक 16 महिला मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। सुचेता कृपलानी को देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने 02 अक्टूबर 1963 को उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी तथा वह 14 मार्च 1967 तक अपने पद पर आसीन रही थीं। उल्लेखनीय है कि अब तक भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 220 से अधिक व्यक्ति मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

भारत की महिला मुख्यमंत्रियों की सूची:

नाम राज्य रोचक तथ्य एवं कार्यकाल राजनीतिक दल
सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री (1963-1967) कांग्रेस
नंदनी सत्पथी ओडिशा देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री (1972-1973) कांग्रेस
शशिकला काकोडकर गोवा गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोडकर की पुत्री हैं (1973-1979) एमजीपी
सैयदा अनवरा तैमूर असम असम और देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री (1980 -1981) कांग्रेस
जयललिता जयराम तमिलनाडु तमिलनाडु की दूसरी महिला मुख्यमंत्री (1991-1996 , 2001, 2002, 2006 और 2011 -2014) एआईएडीएमके
जानकी रामचंद्रन तमिलनाडु तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री (07 जनवरी 1988 से 30 जनवरी 1988 तक) एआईएडीएमके
मायावती उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री (1995, 1997, 2002-2003, 2007-2012) बसपा
राजिंदर कौर भट्टल पंजाब पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री (1996-1997) कांग्रेस
राबड़ी देवी बिहार बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री (1997-1999, 1999-2000, 2000-2005) आरजेडी
सुषमा स्वराज दिल्ली दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री (12 अक्टूबर 1998 से 03 दिसम्बर 1998 तक) बीजेपी
शीला दीक्षित दिल्ली दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री (1998-2013) कांग्रेस
उमा भारती मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री (2003-2004) बीजेपी
वसुंधरा राजे राजस्थान राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री (2003-2008, 2013 से अब तक) बीजेपी
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री (2011 से अब तक) तृणमूल कांग्रेस
महबूबा मुफ्ती जम्मू और कश्मीर जम्मू और कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री (04 अप्रैल 2016 से 19 जून तक) पीडीपी
आनंदीबेन पटेल गुजरात गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री (2014-2016) बीजेपी
answered Jun 07, 2023 at 05:28

Your Answer