विश्व के प्रसिद्ध जलप्रपात, देश और उनकी ऊंचाई

Asked Jun 01, 2023 Modified Jun 07, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jun 01, 2023 at 15:36
1 Answer
0

जल प्रपात एक प्रमुख प्रवाही जल (नदी) कृत अपरदनात्मक स्थलरुप हैं। प्राकृतिक या कृत्रिम जलप्रपात संसार के प्राय: सभी देशों में हैं। भिन्न-भिन्न देशों में, इनका भिन्न-भिन्न उपयोग होता है। जलप्रपात प्राकृतिक शक्ति के महान्‌ स्त्रोत हैं; जिनको मनुष्य अपनी संपन्नता एवं सुविधा, उद्योगों तथा कृत्रिम साधनों के लिये उपयोग में लाता है।

इस प्रकार जलप्रपात मनुष्य के लिये प्रकृति की बहुत बड़ी देन है। संसार के सबसे बड़े प्रपातों में अमरीका और कैनाडा के मध्य स्थित नायगरा प्रपात तथा अफ्रीका में ज़ैंबेज़ी नदी पर विक्टोरिया प्रपात की गणना की जाती है। भारत में सबसे विख्यात प्रपात पश्चिमी घाट में मैसूर प्रदेश का जोग प्रपात है। इसके अतिरिक्त छोटे बड़े प्रपात देश के भिन्न भिन्न भागों में स्थित हैं, जैसे उत्तर प्रदेश में मंसूरी के समीप कैंपटी प्रपात, मिर्जापुर के समीप सिरसी प्रपात और राँची जिले का हुंडरु प्रपात है।

सामान्यतः सभी प्रकार की सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: बैंक पीओ व क्लर्क, यूपीएससी, एसएससी, आईएएस, पीसीएस, केट, भारतीय रेलवे, गेट आदि में अक्सर पूछा जाता है कि उक्त जलप्रपात किस देश में है।

जलप्रपातों के प्रकार:

  • कैटाडूपा: कैटाडूपा एक महाजलप्रपात या झरना है, (मूल रूप से नील नदी के जलप्रपात)। शब्द कैटाडूपे (catadupae) ऐसे महाजलप्रपात के निकट रहने वाले लोगों को इंगित करता है, माना जाता है कि यह लोग जलप्रपात के निरंतर शोर के कारण बहरे हो गये हैं।
  • खण्डक: पानी एक अपेक्षाकृत व्यापक धारा या नदी से नीचे गिरता है।
  • खरदुम: अवरोही पानी चट्टानी आधार साथ कुछ संपर्क रखता है।
  • खरल: जल एक संकीर्ण जलधारा के रूप में उतरता है और फिर एक व्यापक कुण्ड में फैलता है।
  • गोता: जल चट्टानी आधार की सतह से संपर्क त्याग सीधा नीचे गिरता है।
  • ढालू: पानी की एक बड़ी मात्रा एक उर्ध्वाधर और संकरे उद्गम से नीचे गिरती है।
  • पंखा: जल गिरने के साथ साथ क्षैतिज रूप से फैलता है और नीचे गिरते समय हमेशा चट्टान के संपर्क में रहता है।
  • पांतिक: सोपानी और विभक्त पातों का मिश्रण इस जलप्रपात में पानी अलग अलग धाराओं में चट्टान की श्रृंखला से एक क्रम में गिरता है।
  • बहु-चरणी: लगभग एक ही आकार के एक के बाद एक झरनों की एक श्रृंखला जिसमें प्रत्येक का अपना गोता-कुण्ड होता है।
  • महाजलप्रपात: महाजलप्रपात अपने नाम के अनुसार एक बडा और शक्तिशाली जलप्रपात होता है।
  • विभक्त: पानी अलग अलग झरनों के रूप में नीचे गिरता है।
  • सोपानी: सोपानी पात या क्रमप्रपात में जल चट्टानों की एक श्रृंखला से नीचे गिरता है।
  • हिमाद्रि: हिमाद्रिपात एक ऐसा झरना है जिसके जल में बर्फ के छोटे छोटे टुकडे समाहित होते हैं।

विश्व के प्रसिद्द जलप्रपातो की सूची:

जलप्रपात का नाम देश ऊंचाई (मीटर में)
एंजिल जलप्रपात वेनेजुएला 79 मीटर
योसेमइट जलप्रपात कैलिफ़ोर्निया 739 मीटर
दक्षिण मर्दाल्फोसेन्न जलप्रपात नॉर्वे 655 मीटर
तुगेला जलप्रपात दक्षिण अफ्रीका 614 मीटर
कुकवेनन जलप्रपात वेनेजुएला 610 मीटर
सुथरलैंड जलप्रपात न्यूजीलैंड 580 मीटर
रिब्बोंन जलप्रपात कैलिफ़ोर्निया 491 मीटर
ग्रेट कामारना जलप्रपात गुयाना 488 मीटर
डेल्ला जलप्रपात कनाडा 440 मीटर
गवारनी जलप्रपात फ्रांस 422 मीटर
जोग (गरसोप्पा) जलप्रपात भारत 250 मीटर
नियाग्रा जलप्रपात अमेरिका के न्यूयॉर्क और कनाडा के ओंटारियो प्रांतों के मध्य अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 120 मीटर
विक्टोरिया जलप्रपात दक्षिण अफ्रीका 108 मीटर
जोग जलप्रपात (महात्मा गाँधी) भारत 253 मीटर
answered Jun 07, 2023 at 05:28

Your Answer