Name Of Bharat Ratna Award Winners In Hindi

भारत रत्न पुरस्कार:

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की शुरुआत 1954 से हुई। इस अलंकरण से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने देश के किसी भी क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य किए हों, अपने-अपने क्षेत्रों में उत्‍कृ‍ष्‍ट कार्य कर हमारे देश का गौरव बढ़ाया और हमारे देश को अंतरराष्‍ट्रीय मान्‍यता प्राप्त हुई। भारत रत्‍न उच्‍चतम नागरिक सम्‍मान है, जो कला, साहित्‍य, विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा के लिए तथा उच्च लोक सेवा को मान्‍यता देने के लिए भारत सरकार की ओर से दिया जाता है। अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 45 हस्तियों को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जा चुका है। पहला भारत रत्न का सम्मान देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में प्रदान किया।

भारत रत्न पुरस्कार से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारत रत्न 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
  • सबसे पहला पुरस्‍कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन को दिया गया था। तब से अनेक विशिष्‍ट जनों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता पाने के लिए यह पुरस्‍कार प्रस्‍तुत किया गया है।
  • जनता पार्टी द्वारा इस पुरस्कार को 1977 में बंद कर दिया गया था किंतु 1980 में कांग्रेस सरकर ने इसे फिर से दोबारा शुरू किया।
  • 1980 में दोबारा शुरू होने पर इसे सर्वप्रथम मदर टेरेसा ने प्राप्त किया था।
  • हमारे भूतपूर्व राष्‍ट्रपति, वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्‍दुल कलाम को भी 1997 में यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार दिया गया।
  • इसका कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि ‘भारत रत्‍न’ केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाएगा।
  • यह पुरस्‍कार स्‍वाभाविक रूप से भारतीय नागरिक बन चुकी ‘एग्‍नेस गोंखा बोजाखियू’, जिन्‍हें हम मदर टेरेसा के नाम से जानते हैं, को दिया गया।
  • दो अन्‍य अभारतीय – ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान को 1987 में और नेल्‍सन मंडेला को 1990 में यह पुरस्कार दिया गया।
    यह भी अनिवार्य नहीं है कि भारत रत्‍न सम्‍मान प्रतिवर्ष दिया जाएगा।
  • मरणोपरांत सर्वप्रथम लालबहादुर शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • श्री सत्यपाल आनन्द ने राजीव गाँधी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की प्रक्रिया को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

इन्हें भी पढे: 2016 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची

वर्ष 1954 से अब तक भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची:

वर्ष विजेताओं के नाम जीवन काल और महत्वपूर्ण तथ्य
1954 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (5 सितंबर, 1888-17 अप्रैल, 1975)
1954 चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (10 दिसंबर, 1878-25 दिसंबर, 1972)
1954 डॉ. चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण (7 नवंबर, 1888-21 नवंबर, 1970)
1955 डॉ. भगवान दास (12 जनवरी, 1869 -18 सितंबर, 1958)
1955 सर डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (15 सितंबर, 1860-12 अप्रैल, 1962)
1955 पंडित जवाहर लाल नेहरु (14 नवंबर, 1889-27 मई, 1964)
1957 गोविंद वल्लभ पंत (10 सितंबर, 1887-7 मार्च, 1961)
1958 डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे (18 अप्रैल, 1858-9 नवंबर, 1962)
1961 डॉ॰ बिधन चंद्र रॉय (1 जुलाई, 1882-1 जुलाई, 1962)
1961 पुरूषोत्तम दास टंडन (1 अगस्त, 1882-1 जुलाई, 1962)
1962 डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद (3 दिसंबर, 1884-28 फरवरी, 1963)
1963 डॉ॰ जाकिर हुसैन (8 फरवरी, 1897-3 मई, 1969)
1963 डॉ॰ पांडुरंग वामन काणे (1880-181972)
1966 लाल बहादुर शास्त्री (2 अक्टूबर, 1904-11 जनवरी, 1966), मृत्यु के बाद
1971 इंदिरा गाँधी (19 नवंबर, 1917-31 अक्टूबर, 1984)
1975 वराहगिरी वेंकट गिरी (10 अगस्त, 1894-23 जून, 1980)
1976 के. कामराज (15 जुलाई, 1903-1975), मरणोपरांत
1980 मदर टेरेसा (27 अगस्त, 1910-5 सितंबर, 1997)
1983 आचार्य विनोबा भावे (11 सितंबर, 1895-15 नवंबर, 1982), मरणोपरांत
1987 खान अब्दुल गफ्फार खान (6 फरवरी 1890 -20 जनवरी, 1988), पहले गैर-भारतीय
1988 एम जी आर (17 जनवरी, 1917-24 दिसम्बर, 1987), मृत्यु के बाद
1990 डॉ॰ भीमराव आंबेडकर (14 अप्रैल, 1891-6 दिसम्बर, 1956), मृत्यु के बाद
1990 नेल्सन मंडेला (18 जुलाई, 1918-5 दिसम्बर, 2013), दूसरे गैर-भारतीय
1991 राजीव गांधी (20 अगस्त, 1944-21 मई, 1991), मृत्यु के बाद
1991 सरदार वल्लभ भाई पटेल (31 अक्टूबर, 1875-15 दिसम्बर, 1950), मृत्यु के बाद
1991 मोरारजी देसाई (29 फ़रवरी, 1896-10 अप्रैल, 1995)
1992 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (11 नवंबर, 1888-22 फरवरी, 1958), मरणोपरांत
1992 जे आर डी टाटा (29 जुलाई, 1904-29 नवंबर, 1993)
1992 सत्यजीत रे (2 मई, 1921-23 अप्रैल, 1992)
1997 अब्दुल कलाम (15 अक्टूबर, 1931-27 जुलाई, 2015)
1997 गुलजारी लाल नंदा (4 जुलाई, 1898-15 जनवरी, 1998)
1997 अरुणा असाफ़ अली (16 जुलाई, 1909 -29 जुलाई, 1996), मरणोपरांत
1998 एम एस सुब्बुलक्ष्मी (16 सितंबर, 1916-11 दिसम्बर, 2004)
1998 सी. सुब्रामनीयम (30 जनवरी, 19 10-7 नवंबर, 2000)
1998 जयप्रकाश नारायण (11 अक्टूबर, 1902-02-8 अक्टूबर, 1979), मृत्यु के बाद
1999 पंडित रवि शंकर (7 अप्रैल, 1920-12 दिसम्बर, 2012)
1999 अमृत्य सेन (3 नवंबर, 1933)
1999 गोपीनाथ बोरदोलोई (18 90-19 50), मरणोपरान्त
2001 लता मंगेशकर (28 सितंबर, 1929)
2001 उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां (21 मार्च, 1916-21 अगस्त, 2006)
2008 पंडित भीमसेन जोशी (4 फरवरी, 1922 -5 जनवरी, 2011)
2014 सी॰ एन॰ आर॰ राव (30 जून, 1934-अब तक), 16 नवंबर, 2014 घोषित
2014 सचिन तेंदुलकर (24 अप्रैल, 1973-अभी तक), 16 नवंबर 2014 घोषित
2015 अटल बिहारी वाजपेयी (25 दिसंबर, 1924-अभी तक), 25 दिसंबर, 2015 को घोषित
2015 मदन मोहन मालवीय (25 दिसंबर, 1861- 12 नवंबर, 1 946, मृत्यु के बाद, 25 दिसंबर 2015 को घोषित किया गया