भारत देश

📅 Published: December 27, 2023
← Back to Info Pages

विश्व के भूगोल में भारत देश का एक अलग ही स्थान है| इस देश में कई ऐसी बातें है जो इस देश को अन्य देशों से अलग करती है जैसे की भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा, संस्कृति, धर्म, व्यवसाय| आइये जानते है भारत (India) देश से जुड़े कुछ ऐसे अनोखे तथ्य तथा इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में, जिन्हें जानकर आपका ज्ञान बढ़ेगा|

भारत देश का इतिहास

भारत के दो आधिकारिक नाम हैं- हिन्दी में भारत और अंग्रेज़ी में इण्डिया (India) इण्डिया नाम की उत्पत्ति सिन्धु नदी के अंग्रेजी नाम "इण्डस" से हुई है। भारत नाम, एक प्राचीन सम्राट भरत जो कि मनु के वंशज तथा ऋषभदेव के सबसे बड़े बेटे थे, जिनकी कथा श्रीमद्भागवत महापुराण में है, के नाम से लिया गया है। 500 ईसवी पूर्व कॆ बाद कई स्वतंत्र राज्य बन गए। भारत के प्रारम्भिक राजवंशों में उत्तर भारत का मौर्य राजवंश उल्लेखनीय है जिसके प्रतापी सम्राट अशोक का विश्व इतिहास में विशेष स्थान है। 180 ईसवी के आरम्भ से मध्य एशिया से कई आक्रमण हुए, जिनके परिणामस्वरूप उत्तर भारतीय उपमहाद्वीप में यूनानी, शक, पार्थी और अंततः कुषाण राजवंश स्थापित हुए। तीसरी शताब्दी के आगे का समय जब भारत पर गुप्त वंश का शासन था, भारत का "स्वर्णिम काल" कहलाया।

दक्षिण भारत में भिन्न-भिन्न काल-खण्डों में कई राजवंश चालुक्य, चेर, चोल, पल्लव तथा पांड्य रहे। ईसा के आस-पास संगम-साहित्य अपने चरम पर था, जिसमें तमिळ भाषा का परिवर्धन हुआ। बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में लम्बे समय तक स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये विशाल अहिंसावादी संघर्ष चला, जिसका नेतृत्‍व महात्मा गांधी, जो आधिकारिक रूप से आधुनिक भारत के राष्ट्रपिता के रूप में संबोधित किये जाते हैं।

इसी सदी में भारत के सामाजिक आन्दोलन, जो सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए भी विशाल अहिंसावादी एवं क्रांतिवादी संघर्ष चला, जिसका नेतृत्व डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने किया, जो ‘आधुनिक भारत के निर्माता’, ‘संविधान निर्माता एवं ‘दलितों के मसिहा’ के रूप में संबोधित किये जाते है। इसके साथ-साथ चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, वीर सावरकर आदि के नेतृत्‍व मे चले क्रांतिकारी संघर्ष के फलस्वरुप 15 अगस्त, 1947 भारत ने अंग्रेजी शासन से पूर्णतः स्वतंत्रता प्राप्त की। तदुपरान्त 26 जनवरी, 1950 को भारत एक गणराज्य बना।

नामभारत
राजधानीनई दिल्ली
28° 34′ N 77° 12′ E
मुद्राभारतीय रुपया
महाद्वीपएशिया
समूहब्रिक्स, सार्क
सरकार प्रकार
-राष्ट्रपति
-उपराष्ट्रपति
-लोकसभा अध्यक्ष
-प्रधानमंत्री
-मुख्य न्यायाधीश
गणराज्य
द्रौपदी मुर्मू
वेंकैया नायडू
ओम बिड़ला
नरेन्द्र मोदी
डी. वाई. चन्द्रचूड़
विधायिका
-उपरी सदन
-निचला सदन
भारतीय संसद
राज्य सभा
लोक सभा
स्वतंत्रता
तिथि
गणराज्य
संयुक्त राजशाही से
15 अगस्त, 1947
26 जनवरी, 1950
राष्ट्रपिता/संस्थापकमोहनदास करमचन्द गांधी
क्षेत्रफल
- कुल

- जलीय (%)

32,87,263 किमी² (सातवां)
12,22,559 मील²
9.56
जनसंख्या
- 2011
- 2001 जनगणना
- जनसंख्या घनत्व

1,21,01,93,422 (द्वितीय)
1,02,70,15,248
382/किमी² (27 वाँ)
954/ मील²

भारत देश का भूगोल

भारत का भूगोल या भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने 32,87,263 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। साथ ही लगभग 1.3 अरब जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है।

भारत देश की अर्थव्यवस्था

मुद्रा स्थानांतरण की दर से भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में दसवें और क्रयशक्ति के अनुसार तीसरे स्थान पर है। वर्ष 2003 में भारत में लगभग 8% की दर से आर्थिक वृद्धि हुई है जो कि विश्व की सबसे तीव्र बढती हुई अर्थव्यवस्थओं में से एक है। परंतु भारत की अत्यधिक जनसंख्या के कारण प्रतिव्यक्ति आय क्रयशक्ति की दर से मात्र 3,262 अमेरिकन डॉलर है जो कि विश्व बैंक के अनुसार 125वें स्थान पर है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 265 (मार्च 2009) अरब अमेरिकी डॉलर है। मुम्बई भारत की आर्थिक राजधानी है और भारतीय रिजर्व बैंक और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय भी। यद्यपि एक चौथाई भारतीय अभी भी निर्धनता रेखा से नीचे हैं, तीव्रता से बढ़ती हुई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के कारण मध्यमवर्ग में वृद्धि हुई है। 1991 के बाद भारत में आर्थिक सुधार की नीति ने भारत के सर्वंगीण विकास मे बड़ी भूमिका निभाई है।

भारत देश की भाषा

भाषाओं के मामले में भारतवर्ष विश्व के समृद्धतम देशों में से है। संविधान के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है, और अंग्रेजी को सहायक राजाभाषा का स्थान दिया गया है। 1947-1950 के संविधान के निर्माण के समय देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी भाषा और हिन्दी-अरबी अंकों के अन्तर्राष्ट्रीय स्वरूप को संघ (केंद्र) सरकार की कामकाज की भाषा बनाया गया था, और गैर-हिन्दी भाषी राज्यों में हिन्दी के प्रचलन को बढ़ाकर उन्हें हिन्दी-भाषी राज्यों के समान स्तर तक आने तक के लिये 15 वर्षों तक अंग्रेजी के इस्तेमाल की इजाज़त देते हुए इसे सहायक राजभाषा का दर्ज़ा दिया गया था।

भारत देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारियाँ

  • भारत को आधिकारिक तौर पर भारत गणराज्य कहा जाता है यह एशिया के दक्षिण में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है।
  • भारत पर लगभग 331 (1526 से 1857) वर्षो तक मुगलों ने और लगभग 200 (1757 से 1947) वर्षो तक अंग्रेजो ने शासन कर 15 अगस्त 1947 को इसे स्वतंत्र कर दिया।
  • 14-15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि में भारत का विभाजन हुआ था, जिसमे तीन देशो का उदय हुआ: भारत, पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और पश्चिमी पाकिस्तान।
  • भारत सीमाएं उत्तर-पूर्व में चीन, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल से, पश्चिम में पाकिस्तान और दक्षिण में हिंद महासागर से लगती है।
  • भारत को दो नमो से संबोधित किया जाता है पहला भारत जिसकी उत्पति हिन्दू सम्राट भरत से हुई है और दूसरा इंडिया जो की अंग्रेजो द्वारा सिन्धु नदी के नाम पर दिया गया है।
  • भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,590 वर्ग कि.मी. (1,269,346 वर्ग मील) है, क्षेत्रफल के अनुसार भारत का विश्व में सांतवा स्थान है।
  • भारत की आधिकारिक भाषाएं हिन्दी और अँग्रेजी है।
  • भारत की मुद्रा का नाम भारतीय रुपया है और भारत की अर्थव्यवस्था एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • विश्व बैंक के अनुसार 2016 में भारत की कुल जनसंख्या 132.42 करोड़ थी, भारत जनसंख्या के अनुसार विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • भारत में अधिकत्तर लोगो का धर्म हिन्दू हैं और दूसरे नंबर पर इस्लाम है।
  • भारत के आर्यभट्ट ने ही जीरो “0” की सर्वप्रथम खोज की, जिसके बाद ही गणनाएं 9 से आगे बढ़ी है।
  • भारत का सबसे ऊँची चोटी कंचनजंगा (Kangchenjunga) है, जिसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है जो विश्व में तीसरी सबसे बड़ी चोटी है।
  • भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी (Ganga River) है जो इसकी राष्ट्रीय नदी भी है इसकी लंबाई 2900 कि.मी. है और सबसे बड़ी झील वुलर झील (Wular Lake) है जो 259 वर्ग कि.मी. में फैली है।
  • भारत में सात अजूबो में से एक ताज महल है जो शाहजहाँ द्वारा उनकी रानी मुमताज की याद में 1632-53 में आगरा में बनवाया गया था।
  • भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ और डॉलफिन, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय फुल कमल, राष्ट्रीय फल आम और राष्ट्रीय पेड़ बरगद है।

देश की ऐतिहासिक महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 14 अक्टूबर 1240 - भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान की मौत हुई।
  • 13 जून 1290 - जलाल उद-दीन फिरोज खिलजी ने दिल्ली में खिलजी वंश की स्थापना की। खिलजी वंश तुर्क मूल का एक मुस्लिम राजवंश था, जिसने 1290 और 1320 के बीच दक्षिण एशिया के बड़े हिस्सों पर शासन किया था। इसकी स्थापना जलाल उद दीन फ़िरोज़ खिलजी ने की थी और भारत के दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाला दूसरा राजवंश बन गया।
  • 09 अगस्त 1329 - पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
  • 11 जुलाई 1405 - चीनी खोजकर्ता झेंग हे ने 317 जहाजों के विशाल बेड़े का नेतृत्व किया, जो भारत के एक व्यापार मिशन पर था।
  • 13 जनवरी 1450 - पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ। डेयाज़ के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डीगामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी।
  • 08 जुलाई 1497 - 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए वास्कोडीगामा यूरोप से रवाना हुए थे।
  • 08 जुलाई 1497 - वास्को डी गामा ने अपनी यात्रा शुरू की जो भारत के लिए पहली यात्रा थी। उसने भारत के लिए नए समुद्री मार्गों की खोज की। इससे समुद्र के रास्ते व्यापार बढ़ाने में मदद मिली। नए समुद्री मार्गों की खोज से पुर्तगालियों और ब्रिटिशों द्वारा भारत का उपनिवेशीकरण भी हुआ।
  • 04 नवम्बर 1509 - अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय बने।
  • 26 जुलाई 1509 - कृष्णदेवराय, जो भारत के सभी हिन्दू शासकों में सबसे शक्तिशाली बन जाते थे, विजयनगर साम्राज्य के सिंहासन पर आसीन हुए।
  • 15 अगस्त 1511 - अफोंसो डी अल्बुकर्क ने मलक्का शहर पर कब्जा कर लिया, जिससे मलक्का की जलडमरूमध्य पर नियंत्रण था, जिसके माध्यम से चीन और भारत के बीच सभी समुद्री रास्ते केंद्रित थे।

भारत के 10 पड़ोसी देश

Bangladesh [LM] , Bhutan [L] , China [L] , Indonesia [M] , Maldives [M] , Myanmar [LM] , Nepal [L] , Pakistan [LM] , Sri Lanka [M] , Thailand [M] ,
अंतरराष्ट्रीय सीमा की परिभाषा: L = Land Border (भूमि सीमा)| M = Maritime Border (समुद्री सीमा)

राज्यों के नाम (राजधानी) -

केन्द्रशासित प्रदेश

भारत का संविधान

भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। इसका निर्माण संविधान सभा ने किया था, जिसकी पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को हुई थी। संविधान सभा ने 26 नवम्बर, 1949 को संविधान को अंगीकार कर लिया था। संविधान सभा की पहली बैठक अविभाजित भारत के लिए बुलाई गई थी। 4 अगस्त, 1947 को संविधान सभा की बैठक पुनः हुई और उसके अध्यक्ष सच्चिदानन्द सिन्हा थे। सिन्हा के निधन के बाद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष बने। फ़रवरी 1948 में संविधान का मसौदा प्रकाशित हुआ। 26 नवम्बर, 1949 को संविधान अन्तिम रूप में स्वीकृत हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था क्रय शक्ति समानता के आधार पर दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। यह विशाल जनशक्ति आधार, विविध प्राकृतिक संसाधनों और सशक्‍त वृहत अर्थव्‍यवस्‍था के मूलभूत तत्‍वों के कारण व्‍यवसाय और निवेश के अवसरों के सबसे अधिक आकर्षक गंतव्‍यों में से एक है। वर्ष 1991 में आरंभ की गई आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया से सम्‍पूर्ण अर्थव्‍यवस्‍था में फैले नीतिगत ढाँचे के उदारीकरण के माध्‍यम से एक निवेशक अनुकूल परिवेश मिलता रहा है। भारत को आज़ाद हुए 77 साल हो चुके हैं और इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की दशा में ज़बरदस्त बदलाव आया है। औद्योगिक विकास ने अर्थव्यवस्था का रूप बदल दिया है। आज भारत की गिनती दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में होती है। विश्व की अर्थव्यवस्था को चलाने में भारत की भूमिका बढ़ती जा रही है। आईटी सॅक्टर में पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है।

क्षेत्रफल32,87,263 वर्ग किमी.
-भूमध्य रेखा से दूरी 876 किमी
-पूर्व से पश्चिम लंबाई2,933 किमी
-उत्तर से दक्षिण लंबाई3,214 किमी
-प्रादेशिक जलसीमा की चौड़ाईसमुद्र तट से 12 समुद्री मील तक।
-एकान्तिक आर्थिक क्षेत्रसंलग्न क्षेत्र से आगे 200 समुद्री मील तक।
सीमा7 देश और 2 महासागर
-समुद्री सीमा7516.5 किमी
-प्राकृतिक भाग(1) उत्तर का पर्वतीय प्रदेश (2) उत्तर का विशाल मैदान (3) दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार (4) समुद्र तटीय मैदान तथा (5) थार मरुस्थल
-स्थलीय सीमा15,200 किमी
राज्य29
-संघशासित क्षेत्र7
-ज़िलों की संख्या593
-उपज़िलों की संख्या5,470
-सबसे बड़ा ज़िलालद्दाख (जम्मू-कश्मीर, क्षेत्रफल 82,665 वर्ग किमी.)।
-सबसे छोटा ज़िलाथौबॅल (मणिपुर, क्षेत्रफल- 507 वर्ग किमी.)।
-द्वीपों की कुल संख्या247
-तटरेखा से लगे राज्यगुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल।
-केन्द्रशासित प्रदेश (तटरेखा)दमन व दीव, दादरा एवं नगर हवेली, लक्षद्वीप, पांडिचेरी तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह।
-कर्क रेखा गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम।
-प्रमुख नगरमुम्बई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर, हैदराबाद, तिरुअनन्तपुरम, सिकन्दराबाद, कानपुर, अहमदाबाद, जयपुर, जोधपुर, अमृतसर, चण्‍डीगढ़, श्रीनगर, जम्मू, शिमला, दिसपुर, इटानगर, कोचीन, आगरा आदि।
-पर्वतीय पर्यटनअल्मोड़ा, नैनीताल, लैन्सडाउन, गढ़मुक्तेश्वर, मसूरी, कसौली, शिमला, कुल्लू घाटी, डलहौज़ी, श्रीनगर, गुलबर्ग, सोनमर्ग, अमरनाथ, पहलगाम, दार्जिलिंग, कालिंपोंग, राँची, शिलांग, कुंजुर, ऊटकमंड (ऊटी), महाबलेश्वर, पंचमढ़ी, माउण्ट आबू।
-प्रथम श्रेणी के नगर300 नगर
-द्वितीय श्रेणी के नगर345 नगर
-तृतीय श्रेणी के नगर947 नगर
-चतुर्थ श्रेणी के नगर1,167 नगर
-पंचम श्रेणी के नगर740 नगर
-षष्ठम श्रेणी के नगर197 नगर
-कुल नगरों की संख्या5,161 नगर
-सर्वाधिक नगरों वाला राज्यउत्तर प्रदेश (704 नगर)
-सबसे कम नगर वाला राज्यमेघालय (7 नगर)
-सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्यउत्तर प्रदेश (3,45,39,582), मिज़ोरम (45.10%)
-सबसे कम नगरीय जनसंख्या वाला राज्यसिक्किम (59,870), हिमाचल प्रदेश (8.69%)
-संघशासित क्षेत्र सर्वाधिक जनसंख्यादिल्ली 89.93%
-संघ शासित क्षेत्र कम जनसंख्या दादरा तथा नगर हवेली (8.47%)
-संघशासित क्षेत्र (सबसे बड़ा)अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह (8,293 वर्ग किमी.)
-सबसे छोटा संघ शासित क्षेत्रलक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.)
-शहरों की संख्या5,161
-गांवों की संख्या6,38,588
-आबाद गांवों की संख्या5,93,732
-ग़ैर-आबाद गांवों की संख्या44,856
-सामुद्रिक मत्स्ययन का प्रमुख क्षेत्रपश्चिमी तट (75% तथा पूर्वी तट 25%)
-सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल)राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी.)
-सबसे छोटा राज्यगोवा (3,702 वर्ग किमी.)
-प्रमुख पर्वतहिमालय, कराकोरम, शिवालिक, अरावली, पश्चिमी घाट, पूर्वी घाट, विन्ध्याचल, सतपुड़ा, अन्नामलाई, नीलगिरि, पालनी, नल्लामाला, मैकल, इलायची।
-प्रमुख नदियाँसिन्धु, सतलज, ब्रह्मपुत्र, गंगा, यमुना, गोदावरी, दामोदर, नर्मदा, ताप्ती, कृष्णा, कावेरी, महानदी, घाघरा, गोमती, रामगंगा, चम्बल आदि।
-पर्वत शिखरगाडविन आस्टिन या माउण्ट के 2 (8,611 मी.), कंचनजंघा (8,598 मी.), नंगा पर्वत (8,126 मी.), नंदादेवी (7,717 मी.), कामेत (7,756 मी.), मकालू (8,078 मी.), अन्नपूर्णा (8,078 मी.), मनसालू (8,156 मी.), बद्रीनाथ, केदारनाथ, त्रिशूल, माना, गंगोत्री, गुरुशिखर, महेन्द्रगिरि, अनाईमुडी आदि।
-झीलडल, वुलर, नैनी, सातताल, नागिन, सांभर, डीडवाना, चिल्का, हुसैन सागर, वेम्बानद आदि।
-जलवायुमानसूनी
-वनक्षेत्र750 लाख हेक्टेयर
-प्रमुख मिट्टियाँजलोढ़, काली, लाल, पीली, लैटेराइट, मरुस्थलीय, पर्वतीय, नमकीन एवं पीट तथा दलदली।
-सिंचाई नहरें (40.0%) कुएँ (37.8%), तालाब (14.5%) तथा अन्य (7.7%)।
-कृषि के प्रकारतर खेती, आर्द्र खेती , झूम कृषि तथा पर्वतीय कृषि ।
-खाद्यान्न फ़सलेंचावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, रागी, जौ आदि।
-नक़दी फ़सलेंगन्ना, चाय, काफ़ी, रबड़, नारियल, फल एवं सब्जियाँ, दालें, तम्बाकू, कपास तथा तिलहनी फ़सलें।
-खनिज संसाधनलौह अयस्क, कोयला, मैंगनीज, अभ्रक, बॉक्साइट, चूनापत्थर, यूरेनियम, सोना, चाँदी, हीरा, खनिज तेल आदि।
जनसंख्या1,028,610,328 (2001)
-पुरुष जनसंख्या53,21,56,772
-महिला जनसंख्या49,64,53,556
-अनुसूचित जाति 16,66,35,700 (कुल जनसंख्या का 16.2%)
-अनुसूचित जनजाति 8,43,26,240 (कुल जनसंख्या का 8.2%)
-प्रमुख जनजातियाँगद्दी, गुज्जर, थारू, भोटिया, मिपुरी, रियाना, लेप्चा, मीणा, भील, गरासिया, कोली, महादेवी, कोंकना, संथाल, मुंडा, उराँव, बैगा, कोया, गोंड आदि।
-विश्व में स्थान (जनसंख्या)दूसरा
-विश्व जनसंख्या का प्रतिशत16.87%
-जनसंख्या घनत्व324 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
-जनसंख्या वृद्धि दर (दशक)21.54% (1991-2001)
-औसत वृद्धि दर 1.95%
-लिंगानुपात ♀/♂933 : 1000
-राज भाषाहिन्दी
-प्रति व्यक्ति आय27,786 रु0 (2007-08)
-निर्यात की वस्तुएँइंजीनियरी उपकरण, मसाले, तम्बाकू, चमड़े का सामान, चाय, लौह अयस्क आदि।
-आयात की वस्तुएँरसायन, मशीनरी, उपकरण, उर्वरक, खनिज तेल आदि।
-व्यापार सहयोगीसंयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, नये राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सी.आई.एस.) के देश, जापान, इटली, जर्मनी, पूर्वी यूरोपीय देश।
-राष्ट्रीयकृत बैंकों की संख्या20
-तेलशोधनशालाओं की संख्या13
-कुल उद्यमों की संख्या4,212 करोड़ (कृषि में संलग्न उद्यमों के अतिरिक्त)
-उद्यम (ग्रामीण क्षेत्र)2,581 करोड़ (कृषि में संलग्न उद्यमों के अतिरिक्त)
-उद्यम (शहरी क्षेत्र)1,631 करोड़ (38.7%)।
-कृषि कार्य का प्रतिशत 15%
-गैर-कृषि कार्य का प्रतिशत 85%
-उद्यम (10 या अधिक कामगार)5.83 लाख
-सर्वाधिक उद्यम (पांच राज्य)तमिलनाडु-4446999 (10.56%), महाराष्ट्र- 4374764 (10.39%), पश्चिम बंगाल- 4285688 (10.17%), आंध्र प्रदेश- 4023411 (9.55%), उत्तर प्रदेश- 4015926 (9.53%)।
-सर्वाधिक उद्यम (केन्द्र शासित)दिल्ली-753795(1.79%), चंडीगढ़- 65906 (0.16%), पाण्डिचेरी-49915 (0.12%)।
-प्रमुख उद्योगलौह-इस्पात, जलयान निर्माण, मोटर वाहन, साइकिल, सूतीवस्त्र, ऊनी वस्त्र, रेशमी वस्त्र, वायुयान, उर्वरक, दवाएं एवं औषधियां, रेलवे इंजन, रेल के डिब्बे, जूट, काग़ज़, चीनी, सीमेण्ट, मत्स्ययन, चमड़ा उद्योग, शीशा, भारी एवं हल्के रासायनिक उद्योग तथा रबड़ उद्योग।
-बड़े बन्दरगाहों की संख्या12 बड़े एवं 139 छोटे बंदरगाह।
-प्रमुख बन्दरगाहमुम्बई, न्हावा शेवा, कलकत्ता, हल्दिया, गोवा, कोचीन, कांडला, चेन्नई, न्यू मंगलोर, तूतीकोरिन, विशाखापटनम, मझगाँव, अलेप्पी, भटकल, भावनगर, कालीकट, काकीनाडा, कुडलूर, धनुषकोडि, पाराद्वीप, गोपालपुर।
-पश्चिमी तट प्रमुख बंदरगाहकांडला, मुंबई, मार्मुगाओं, न्यू मंगलौर, कोचीन और जवाहरलाल नेहरू
-पूर्वी तट के प्रमुख बंदरगाहतूतीकोरिन, चेन्नई, विशाखापत्तनम, पारादीप और कोलकाता- हल्दिया।
-पुराना बंदरगाह (पूर्वी तट)चेन्नई
-सबसे गहरा बंदरगाहविशाखापत्तनम
-कार्यशील व्यक्तियों की संख्या31.5 करोड़, मुख्य श्रमिक- 28.5 करोड़, सीमान्त श्रमिक- 3,0 करोड़
-ताजे जल की मछलियाँसॉ-फिश, लाइवफिश, फैदरबैंक, एंकावी, ईल, बाटा, रेवा, तोर, चिताला, कटला, मिंगाल, मिल्कफिश, कार्प, पर्लशाट आदि।
-जल परिवहनकोलकाता (केन्द्रीय अन्तर्देशीय जल परिवहन निगम का मुख्यालय)
-सड़क मार्ग की कुल लम्बाई33,19,664 किमी.
-राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्यासंख्यानुसार 109 जबकि कुल 143 (लगभग 19 निर्माणाधीन)।
-राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई66,590 किमी.
-सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्गराजमार्ग संख्या 7 (लंबाई- 2369 किमी वाराणसी से कन्याकुमारी)
-राष्ट्रीय राजमार्ग (स्वर्ण चतुर्भुज)5,846 किमी (योजना के अंतर्गत शामिल राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई)
-राष्ट्रीय राजमार्ग (उत्तर-दक्षिण कॉरिडॉर)7,300 किमी (योजना अंतर्गत शामिल राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई)
-रेलमार्ग63,465 किमी.
-रेलवे परिमण्डलों की संख्या16
-सबसे बड़ा रेलवे परिमण्डलउत्तर रेलवे (11,023 किमी., मुख्यालय- नई दिल्ली)
-रेलवे स्टेशनों की संख्यालगभग 7,133 (31 मार्च, 2006 तक)
-रेल यात्रियों की संख्या50,927 लाख प्रतिदिन (2002-03)
-रेल इंजनों की संख्या8,025 (मार्च, 2006)।
-रेल सवारी डिब्बों की संख्या42,570 (2001)
-रेल माल डिब्बों की संख्या2,22,147 (2001)
-यात्री रेलगाड़ियों की संख्या44,090
-अन्य सवारी रेल गाड़ियाँ5,990
-अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की संख्यापाँच
-मुक्त आकाशीय हवाई अड्डागया (बिहार)
-प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डेबंगलौर, हैदराबाद, अहमदाबाद, गोवा, अमृतसर, गुवाहाटी एवं कोचीन।
-जीव-जन्तु (अनुमानित)75,000 जिनमें उभयचर- 2,500, सरीसृप- 450, पक्षी- 2,000 तथा स्तनपायी- 850
-राष्ट्रीय उद्यान70
-वन्य प्राणी विहार412
-प्राणी उद्यान35
-राष्ट्रीय प्रतीकराष्ट्रध्वज- तिरंगा
-राजचिन्हसिंहशीर्ष (सारनाथ)
-राष्ट्र गानजन गण मन
-राष्ट्रीय गीतवन्दे मातरम्
-राष्ट्रीय पशुबाघ (पैंथर टाइग्रिस)।
-राष्ट्रीय पक्षीमयूर (पावो क्रिस्टेशस)।
-स्वतन्त्रता दिवस15 अगस्त
-गणतन्त्र दिवस26 जनवरी
राष्ट्रवाक्यसत्यमेव जयते (संस्कृत) सत्य ही विजयी होता है
सबसे बड़े नगरदिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और चेन्नई
राजभाषा(एँ)हिन्दी संघ की राजभाषा है,
अंग्रेज़ी सहायक राजभाषा है।
अन्य भाषाएँबांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी और अन्य
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी)
- कुल
- प्रतिव्यक्ति
2012 अनुमान
$4,824 अरब
$3,944
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक)
- कुल
- प्रतिव्यक्ति
2012 अनुमान
$1,779 अरब
$1,454
मानव विकास संकेतांक (एचडीआई)0.547 (134 वीं) – मध्यम
समय मण्डल
- ग्रीष्म ऋतु (डेलाइट सेविंग टाइम)
आइएसटी (IST) (UTC+5:30)
अनुसरण नहीं किया जाता (UTC+5:30)
इंटरनेट टीएलडी.in
वाहन चलते हैंबाएं
दूरभाष कोड+91
सीमाओं में स्थित देशउत्तर पश्चिम में अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान, उत्तर में भूटान और नेपाल; पूरब में म्यांमार, बांग्लादेश। श्रीलंका भारत से समुद्र के संकीर्ण नहर द्वारा अलग किया जाता है जो पाल्क स्ट्रेट और मन्नार की खाड़ी द्वारा निर्मित है।
समुद्र तट7,516.6 किलोमीटर जिसमें मुख्य भूमि, लक्षद्वीप और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह शामिल हैं।
जलवायुसर्दी (दिसम्बर-फ़रवरी); गर्मी (मार्च-जून); दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम (जून-सितम्बर); मानसून पश्च मौसम (अक्तूबर-नवम्बर)
भू-भागमुख्य भूमि में चार क्षेत्र हैं- ग्रेट माउन्टेन जोन, गंगा और सिंधु का मैदान, रेगिस्तान क्षेत्र और दक्षिणी पेनिंसुला।
प्राकृतिक संसाधनकोयला, लौह अयस्क, मैगनीज अयस्क, माइका, बॉक्साइट, पेट्रोलियम, टाइटानियम अयस्क, क्रोमाइट, प्राकृतिक गैस, मैगनेसाइट, चूना पत्थर, अराबल लेण्ड, डोलोमाइट, माऊलिन, जिप्सम, अपादाइट, फोसफोराइट, स्टीटाइल, फ्लोराइट आदि।
प्राकृतिक आपदामानसूनी बाढ़, फ्लेश बाढ़, भूकम्प, सूखा, ज़मीन खिसकना।
जनसंख्या वृद्धि दरऔसत वार्षिक घातांकी वृद्धि दर वर्ष 2001-2011 के दौरान 1.64 प्रतिशत है।
लिंग अनुपात1000:940 (2011)
धर्मवर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार 1,028 मिलियन देश की कुल जनसंख्या में से 80.5 प्रतिशत के साथ हिन्दुओं की अधिकांशता है दूसरे स्थान पर 13.4 प्रतिशत की जनसंख्या वाले मुस्लिम इसके बाद ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और अन्य आते हैं।
साक्षरता74.04% (2011) पुरुष- 82.14% महिलाएं- 65.46%
सम्भावित जीवन दर65.8 वर्ष (पुरुष); 68.1 वर्ष (महिला)
जातीय अनुपातसभी पांच मुख्य प्रकार की जातियाँ- ऑस्ट्रेलियाड, मोंगोलॉयड, यूरोपॉयड, कोकोसिन और नीग्रोइड।
कार्यपालिका शाखाभारत का राष्ट्रपति देश का प्रधान होता है, जबकि प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है और मंत्रिपरिषद् की सहायता से शासन चलाता है जो मंत्रिमंडल मंत्रालय का गठन करते हैं।
न्यायपालिका शाखाभारत का सर्वोच्च न्यायालय भारतीय कानून व्यवस्था का शीर्ष निकाय है इसके बाद अन्य उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय आते हैं।
अन्य जानकारीभारत का राष्ट्रीय ध्वज आयताकार तिरंगा है जिसमें केसरिया ऊपर है, बीच में सफ़ेद, और बराबर भाग में नीचे गहरा हरा है। सफ़ेद पट्टी के केन्द्र में गहरा नीला चक्र है जो सारनाथ में अशोक चक्र को दर्शाता है।
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) | भारतीय जनसंघ | स्वराज्य पार्टी | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) | जनता दल | कांग्रेस समाजवादी दल | जनता पार्टी | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) | समाजवादी पार्टी (सपा) | शिव सेना | आम आदमी पार्टी (आप) | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) | बीजू जनता दल | जनता दल (यूनाइटेड) | तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) | ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) | द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) | अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) | मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) | संयुक्त समाजवादी दल | असम गण परिषद | राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) | तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) | शिरोमणि अकाली दल | अनुदार दल | लोकदल | वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी