झारखण्ड के मुख्यमंत्री की सूची

Asked Jun 02, 2023 Modified Jun 07, 2023 Viewed 0 times
0
asked Jun 02, 2023 at 12:09
1 Answer
0

झारखण्ड सामान्य ज्ञान: झारखण्ड राज्य में बहुत बड़ी संख्या में घने वन और झाड़-झंकार जैसी अधिकांश वनस्पतियाँ पाई जाती हैं, यही कारण है कि राज्य का नाम झारखण्ड पड़ा है। यह राज्य छोटा नागपुर पठार पर बसा हुआ है, जो गंगा के मैदानी भाग के दक्षिण में है। झारखण्ड का शाब्दिक अर्थ है- "वन का क्षेत्र"। माना जाता है कि झारखण्ड शब्द का प्रयोग लगभग चार सौ वर्ष पहले सोलहवीं शताब्दी में हुआ। अपने बृहत और मूल अर्थ में झारखण्ड पुराने बिहार के ज़्यादातर दक्षिणी हिस्से और छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ आदिवासी ज़िले शामिल हैं।

झारखण्ड में भारत की लगभग नब्बे प्रतिशत अनुसूचित जनजाति का निवास स्थल है। संपूर्ण भारत में वनों के अनुपात में यह प्रदेश एक अग्रणी राज्य माना जाता है तथा वन्यजीवों के संरक्षण के लिये मशहूर है।

वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा
शपथ ग्रहण की तिथि 29 दिसम्बर 2019
प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

झारखण्ड का इतिहास: 15 नंवबर, 2000 को भारत संघ के 28वें राज्य के रूप में झारखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। झारखण्ड आदिवासियों की गृहभूमि है। एक प्राचीन कथा से ज्ञात होता कि उड़ीसा के राजा जयसिंह देव ने तेरहवीं शताब्दी में खुद को झारखण्ड का शासक घोषित कर अपना शासन लागू कर दिया था। झारखण्ड में मुख्य रूप से छोटा नागपुर पठार और संथाल परगना के वन क्षेत्र शामिल हैं। यहाँ की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराएं हैं।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने नियमित आंदोलन किया, जिसके कारण से सरकार ने 1995 में झारखण्ड क्षेत्र परिषद की स्थापना की और इसके पश्चात यह राज्य पूर्णत: अस्तित्व में आया। बाबूलाल मरांडी झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। इन्होंने 2006 में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर झारखंड विकास मोर्चा की स्थापना की थी।

वर्ष 2000 से अब तक झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची:

मुख्यमंत्री का नाम पदभार ग्रहण पदमुक्ति दल/राजनीतिक पार्टी
बाबूलाल मरांडी 15 नवंबर 2000 17 मार्च 2003 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
अर्जुन मुंडा 18 मार्च 2003 01 मार्च 2005 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
शिबू सोरेन 02 मार्च 2005 11 मार्च 2005 झामुमो
अर्जुन मुंडा 12 मार्च 2005 14 सितम्बर 2006 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
मधु कोडा 18 सितम्बर 2006 24 अगस्त 2008 निर्दलीय
शिबू सोरेन 27 अगस्त 2008 18 जनवरी 2009 झामुमो
राष्ट्रपति शासन (19 जनवरी 2009-12 जनवरी 2009)
शिबू सोरेन 30 दिसम्बर 2009 31 मई 2010 झामुमो
राष्ट्रपति शासन (1 जून 2010-10 सितम्बर 2010)
अर्जुन मुंडा 11 सितम्बर 2010 18 जनवरी 2013 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
राष्ट्रपति शासन (18 जनवरी 2013-13 जुलाई 2013)
हेमंत सोरेन 13 जुलाई 2013 23 दिसम्बर 2014 झारखंड मुक्ति मोर्चा
रघुवर दास 28 दिसम्बर 2014 28 दिसम्बर 2019 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
हेमंत सोरेन 28 दिसम्बर 2019 14 जुलाई 2021 झारखंड मुक्ति मोर्चा
रमेश बैसो 14 जुलाई 2021 अबतक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
answered Jun 07, 2023 at 05:28

Your Answer